ऐप्पल का आईओएस 9.3.3 डाउनलोड के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 18:26 IST
आईफोन और आईपैड इस्तेमाल करने वाला हर यूज़र बेसब्री से आईओएस 10 का इंतजार कर रहा है। कंपनी ने इसे जून महीने में आयोजित डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में पेश किया था और इसे साल के अंत तक आम यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बीच कंपनी ने चुपचाप अपने डिवाइस के लिए आईओएस 9.3.3 अपडेट जारी किया है। नए आईओएस अपडेट में पुरानी कमियों को दूर किया गया है और यह बेहतर परफॉर्मेंस के दावे के साथ आता है।

यह डाउनलोड सभी आईफोन, आईपैड और आईपॉड मॉडल के लिए मुफ्त में उपलब्ध है जो आईओएस 9 को सपोर्ट करते हैं। इनमें पुराना आईफोन 4एस, आईपैड 2 और फर्स्ट जेनरेशन आईपैड मिनी भी शामिल है। आईओएस 9.3.3 अपडेट ओवर-द-एयर उपलब्ध है। इसके लिए यूज़र को (Settings -> General -> Software Update) में जाना होगा। पीसी व मैक में आईट्यून्स में जाकर भी इसे अपडेट करना संभव है।

ध्यान रहे कि इससे पहले कंपनी ने 9.3.2 अपडेट को मई महीने में रिलीज किया था। इसके बाद कई 9.7 इंच के आईपैड प्रो डिवाइस के पूरी तरह से बंद हो जाने की भी खबरें आईं। जून महीने में कंपनी ने इस कमी को दूर करके नया अपडेट फिर से जारी किया। आईओएस 9.3.3 छोटा अपडेट है।

यूज़र बेसब्री से आईओएस 10 का इंतज़ार कर रहे हैं जो बड़े बदलाव के साथ आएगा। आईओएस 10 अपडेट के बाद मैसेजेज़ ऐप, लॉक स्क्रीन विजेट और ऐप्पल म्यूज़िक ऐप पूरी तरह से नए अंदाज में आ जाएंगे। अब यूज़र को थर्ड पार्टी ऐप में भी सिरी फ़ीचर मिलेगा। अपडेट के बाद फोटो ऐप, ऐप्पल न्यूज़ और ऐप्पल मैप्स बेहतर हो जाएंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS 10, iOS Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.