इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी में है सेल्फी फ्लैश, 6,190 रुपये में लॉन्च

इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी में है सेल्फी फ्लैश, 6,190 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी एक डुअल-सिम फोन है
  • यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा
  • रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
इंटेक्स ने बुधवार को अपने क्लाउड क्यू11 स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट क्लाउड क्यू11 4जी को लॉन्च किया। इसकी कीमत 6,190 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी एक डुअल-सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 269 पीपीआई। नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737वी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौज़ूद है 1 जीबी रैम। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और यह भी एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।

इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा पाएंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी(एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

फोन का डाइमेंशन 153x77.5x10.3 मिलीमीटर है। इसकी बैटरी 2800 एमएएच की है। वज़न 176 ग्राम है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। अमेज़न इंडिया पर इंटेक्स क्लाउड क्यू11 4जी को शैंपेन कलर में लिस्ट किया गया है। याद दिला दें कि इंटेक्स क्लाउड क्यू11 को पिछले साल सितंबर 4,699 रुपये में लॉन्च किया गया था।

वहीं, हफ्ते की शुरुआत में इंटेक्स ने नया बजट क्लाउड स्टाइल 4जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। 5,799 रुपये वाले नए इंटेक्स क्लाउड स्टाइल 4जी को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »