इंटेक्स एक्वा ट्रेंड का रिव्यू

इंटेक्स एक्वा ट्रेंड का रिव्यू
विज्ञापन
इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच मार्केट में बजट 4जी स्मार्टफोन पेश करने की होड़ है। इंटेक्स एक्वा ट्रेंड भी इसी कैटेगरी का एक और हैंडसेट है। यह इंटेक्स के एंड्रॉयड लाइन-अप का हिस्सा है और इसकी कीमत 10,000 रुपये से थोड़ी कम है। इस स्मार्टफोन की भिड़ंत आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र (रिव्यू) और लेनेवो के3 नोट (रिव्यू) से होगी। आइए जानते हैं कि इंटेक्स एक्वा ट्रेंड की परफॉर्मेंस इन दोनों हैंडसेट की तुलना में कैसी है।

डिज़ाइन
लुक की बात करें तो इंटेक्स एक्वा ट्रेंड मिला-जुला अनुभव देता है। यह आगे से दिखने में उतना बुरा नहीं है, लेकिन डिफॉल्ट बैककवर के कारण ये बेहद ही सस्ता नज़र आता है। अच्छी बात यह है कि आप हैंडसेट के साथ आने वाले फ्लिप कवर का इस्तेमाल कर लुक को थोड़ा स्टाइलिश बना सकते हैं। हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस है। कैपिसिटिव बटन निचले हिस्से में बने हुए हैं। इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। कलर रिप्रोडक्शन बेहद शानदार नहीं है, कमी वालपेपर में भी नज़र आ जाती है। हालांकि, ब्राइटनेस का लेवल बेहतरीन है। सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन पर पढ़ने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। डिस्प्ले पर स्क्रैच से प्रोटेक्शन नहीं मौजूद है जो आमतौर पर इस प्राइस सेगमेंट के फोन में देखने को मिलता है।
Intex aqua trend back ndtvपावर और वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, एलईडी फ्लैश यूनिट और स्पीकर ग्रिल हैं। हेडफोन सॉकेट टॉप पर है और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट निचले हिस्से में।
Intex aqua trend cover ndtv
इंटेक्स एक्वा ट्रेंड की मोटाई 8.9 इंच है और वज़न 152 ग्राम। बॉक्स में चार्ज़र, डेटा केबल, हेडसेट, फ्लिप कवर और स्क्रीन गार्ड मौजूद रहेंगे। यह फोन ब्लैक, शैंपेन, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
फोन को पावर देने का काम कर रहे हैं क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट और 2 जीबी के रैम। ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड माली-टी720 जीपीयू मौजूद है। इंटेक्स एक्वा ट्रेंड एक डुअल-सिम फोन है और दोनों ही स्लॉट 4जी को सपोर्ट करते हैं। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है।
Intex aqua trend SIM ndtv
इंटेक्स एक्वा ट्रेंड में एंड्रॉयड 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम को थोड़ा कस्टमाइज़ किया गया है, लेकिन यह ज्यादातर आइकन और मोशन गेस्चर तक ही सीमित है। मीडियाटेक के हॉटनॉट फ़ीचर का इस्तेमाल करके आप इसी फ़ीचर से लैस दूसरे स्मार्टफोन के साथ फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।

परफॉर्मेंस
ज्यादातर ऐप्स और गेम्स चलाने में फोन को दिक्कत नहीं होती। हालांकि, 3डी गेम्स खेलते वक्त फोन थीमा ज़रूर पड़ जाता है। वैसे, इंटेक्स एक्वा ट्रेंड पर हाई-एंड ग्राफिक्स वाला गेम एसफाल्ट 8 खेलने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई।
कॉल क्वालिटी ठीक-ठाक है। इस्तेमाल के दौरान हमें कॉल ड्रॉप की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ा। नोटिफिकेशन तो आसानी से पता चल जाते हैं, लेकिन स्पीकर की क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी। हैंडसेट के साथ आने  वाले हेडसेट गाने सुनने के लायक नहीं है।

क्वाड-कोर चिपसेट ने हमारे टेस्ट वीडियो को आसानी से प्ले किया। लगातार इस्तेमाल के बावजूद भी फोन कभी भी परेशानी करने वाले स्तर तक गर्म नहीं हुआ। इंटेक्स एक्वा ट्रेंड केबेंचमार्क नतीजे शानदार तो नहीं थे, लेकिन आमतौर पर इस तरह के स्पेसिफिकेशन वाले हैंडसेट के नतीजे ऐसे ही होते हैं।
intex-aqua-trend-headset
इसमें मौजूद 13 मेगापिक्सल का कैमरा अच्छी रोशनी में ठीक-ठाक लैंडस्केप और मैक्रो शॉट लेता है। ऑटोफोकस तेजी से काम करता है, हालांकि कम रोशनी में यह धीमा पड़ जाता है। कैमरा ऐप बेहद ही साधारण है। रियर और फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीरें बेहद ही औसत स्तर की हैं। रियर कैमरे से 1080 पिक्सल के वीडियो शूट कर सकते हैं और फ्रंट कैमरे से 480 पिक्सल के।
Intex Aqua Trend sample ndtv thumb
हमें उम्मीद थी कि इंटेक्स एक्वा ट्रेंड बैटरी डिपार्टमेंट में अपनी परफॉर्मेंस से बाकी कमियों को छिपाने में कामयाब रहेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 3000 एमएएच की बैटरी वीडियो लूप टेस्ट में सिर्फ 9 घंटे 11 मिनट तक चली जो औसत से भी कम है। आम इस्तेमाल में यह एक दिन तक चल जाएगी।

हमारा फैसला
इंटेक्स एक्वा ट्रेंड में कुछ भी शानदार नहीं है। 9,700 रुपये कीमत होने के बावजूद यह बेहद ही महंगा नज़र आता है। आपको इसी ही कीमत में ज्यादा खूबसूरत और बेहतर फ़ीचर से लैस हैंडसेट मिल जाएंगे। आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र और लेनेवो के3 नोट आपके लिए बेहतर विकल्प हैं।

फोन में कई कमियां हैं जिनमें साधारण डिस्प्ले, औसत कैमरा व बैटरी परफॉर्मेंस शामिल हैं। हकीकत तो यह है कि हैंडसेट बहुत ही वज़नदार और मोटा है। फोन की खासियतों की बात की जाए तो दोनों ही सिम स्लॉट 4जी को सपोर्ट करते हैं। कुल मिलाकर हमारा सुझाव होगा कि आप इस फोन को नहीं भी खरीदेंगे तो कुछ खास नहीं चूकने वाले।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »