• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 बजट फोन में है 5 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 5.1 पर चलेगा

इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 बजट फोन में है 5 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 5.1 पर चलेगा

इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 बजट फोन में है 5 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 5.1 पर चलेगा
विज्ञापन
क्लाउड शिफ्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही इंटेक्स ने अपना एक्वा लाइफ 3 हैंडसेट पेश किया है। इसकी कीमत 5,199 रुपये है और यह कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 कंपनी के एक्वा लाइफ रेंज का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले एक्वा लाइफ और एक्वा लाइफ 2 को पेश किया जा चुका है।

(पढ़ें: इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 बनाम इंटेक्स एक्वा लाइफ 2 बनाम इंटेक्स एक्वा लाइफ)

इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 एक डुअल-सिम हैंडसेट है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कैमरा ऐप सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, लो लाइट इनहांसमेंट, पनोरमा, जीयो टैगिंग, बर्स्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर फ़ीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 का डाइमेंशन 145x73.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह स्मार्टफोन ब्लैक, शैंपेन, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद रहेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »