इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट 4जी बजट फोन लॉन्च, 3जीबी रैम से है लैस

इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट 4जी बजट फोन लॉन्च, 3जीबी रैम से है लैस
विज्ञापन
इंटेक्स ने शुक्रवार को भारत में अपना नया हैंडसेट क्लाउड स्विफ्ट लॉन्च किया। इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट स्मार्टफोन 8,888 रुपये में मिलेगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है और यह मंगलवार से मिलना शुरू हो जाएगा। स्मार्टफोन शैंपेन और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी इस हैंडसेट के साथ स्क्रीन टूटने पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 320 पीपीआई। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735ए चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। कंपनी का कहना है कि 3 जीबी का रैम, वो भी इस प्राइस रेंज में। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात जाए तो इसमें 3जी (एचएसपीए+), 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक मौजूद हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144.5x72.5x8.9 मिलीमीटर है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी,  जो 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक टॉक टाइम दे सकती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं। हैंडसेट पर कई ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »