Intex Aqua Extreme II स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,599 रुपये

Intex Aqua Extreme II स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,599 रुपये
विज्ञापन
Intex अपने Aqua सीरीज का एक और स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है। Intex Aqua Extreme II की कीमत 9,590 रुपये है। इस हैंडसेट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

Intex Aqua Extreme II एक डुअल सिम फोन है, जो Android 4.4.2 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 pixels) का HD IPS डिस्प्ले है। इसमें 1.4GHz octa-core MediaTek MT6592M प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2जीबी का रैम।

हैंडसेट 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, साथ में है एलईडी फ्लैश। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। Aqua Extreme II के रियर कैमरे में सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉगनिशन, पनोरमा, जियो-टैगिंग, बेस्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर जैसे फीचर हैं। वैसे ब्रांड में ज्यादतर हैंडसेट में सारे फीचर्स रहते हैं।

Intex Aqua Extreme II में 3जी, GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन 2000mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 8 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्टैंड बाय टाइम देती है। फोन का डाइमेंशन 140x71.9x7.9mm है और वजन 132 ग्राम। यह व्हाइट, ब्लैक, शैंपेन और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।



हैंडसेट में Ask Me, Quikr, Newshunt, Clean Master, Myntra, Start, Dr। Safety, Teen Patti, Truecaller, Lets Buy Intex और Intex Zone जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल्ड हैं।

लॉन्च के मौके पर Intex Technologies के मोबाइल बिजनेस हेड संजय कुमार कलिरोना ने कहा, ''Intex में हम लगातार कनज्यूमर को बदलते टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रखना चाहते हैं। Aqua Extreme II, एक और बेहतरीन कोशिश है। Aqua Extreme II में कनज्यूमर को बेहतरीन स्पेसिफिकेशन तोमिलेंगे ही, साथ में यह वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »