Intex ने Aqua सीरीज में पेश किए दो और हैंडसेट, कीमत 4,500 रुपये से कम

Intex ने Aqua सीरीज में पेश किए दो और हैंडसेट, कीमत 4,500 रुपये से कम
विज्ञापन
इंटेक्स (Intex) ब्रांड ने मार्केट में एक्वा 5 (Aqua Q5) स्मार्टफोन पेश करने के कुछ ही दिनों के अंदर एक्वा ए2 (Aqua A2) और एक्वा वाई2 अल्ट्रा (Aqua Y2 Ultra) हैंडसेट लॉन्च किया है। Aqua A2 की कीमत 4,350 रुपये है और Aqua Y2 Ultra की 4,490 रुपये।

कंपनी ने दोनों ही हैंडसेट को वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन इनकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, Aqua A2 हैंडसेट के साथ Tata Docomo का 1जीबी डेटा 30 दिनों के लिए मुफ्त मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा ए2 (Intex Aqua A2) और इंटेक्स एक्वा वाई2 अल्ट्रा (Intex Aqua Y2 Ultra) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही है। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। दोनों ही डुअल सिम फोन हैं और इनमें 4 इंच का WVGA (480x800 pixels) डिस्पले है। दोनों ही स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।



कम कीमत होने के बावजूद दोनों ही हैंडसेट 3जी को सपोर्ट करते हैं, जो बहुत बड़ी खासियत है। 3जी के अलावा हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। दोनों ही हैंडसेट में 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक  
बढ़ाया जा सकता है।

दोनों फोन में कुछ अंतर भी हैं। Aqua A2 being में 1।2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है  512MB का रैम (RAM)। वहीं, Aqua Y2 Ultra में 1।2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731G) प्रोसेसर के साथ 1GB का रैम (RAM) दिया गया है। Aqua A2 में 1500mAh की बैटरी है, जबकि Aqua Y2 Ultra में 1400mAh की।

Aqua A2 का डाइमेंशन 124.5x64x11.7mm है और यह ब्लैक व ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Aqua Y2 Ultra ब्लैक, ब्लू, शैंपेन और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा और इसका डाइमेंशन 124.8x63.1x9.95mm है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  4. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  5. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  6. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  7. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  8. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  10. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »