इंटेक्स एक्वा 4.5 3जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

इंटेक्स एक्वा 4.5 3जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन एक्वा 4.5 3जी लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन की कीमत 3,349 रुपये है। इस स्मार्टफोन के जल्द ही बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इंटेक्स एक्वा 4.5 3जी में 4.5 इंच 480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 218 पीपीआई है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलेगा। एक्वा 4.5 3जी में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डु्अल-कोर मीडियाटेक (एमटीके 6572ए) प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। एक्वा 4.5 3जी की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा जबकि 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। एक्वा 4.5 3जी में 1500 एमएएच की बैटरी है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में ब्लूटूथ, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3जी, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं। इसका डाइमेंशन 133x68.6x8.9 मिलीमीटर है। यह फोन शैंपेन, ग्रे व ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

इससे पहले इंटेक्स ने 5,499 रुपये की कीमत वाला इंटेक्स एक्वा कोस्टा स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6580एम प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6572एएक्स
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता1500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 4.4
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex Mobiles, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »