इंटेक्स एक्वा कोस्टा स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,499 रुपये

इंटेक्स एक्वा कोस्टा स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,499 रुपये
विज्ञापन
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन एक्वा कोस्टा लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर कीमत व उपलब्धता के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है। यह फोन शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन में 4जी सपोर्ट नहीं मिलता है।

इंटेक्स एक्वा कोस्टा में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6580एम प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इंटेक्स एक्वा कोस्टा स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 720 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा कैमरे में फेस ब्यूटू मोड, गेस्चर कैप्चर, एचडीआर, सेल्फ टाइमर और ज़ीरो शटर डिले जैसे विकल्प भी हैं। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर व एम्बियंट लाइट सेंसर भी है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 11 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में 3जी के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट जैसे फीचर हैं। फोन में सावन, ओपेरा मिनी, न्यूज़ पॉइंट और मातृभाषा जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6580एम
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, Intex Aqua costa, Intex Aqua Costa specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »