48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ आएगा Infinix Zero 5G! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन होगा, जो कि जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है।

48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ आएगा Infinix Zero 5G! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Infinix Zero 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है
  • जनवरी महीने में लॉन्च हो सकता है फोन
विज्ञापन
Infinix Zero 5G स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन होगा, जो कि जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। लीक के मुताबिक, फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

Techarena24 की लेटेस्ट रिपोर्ट में Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। लीक रेंडर्स में यह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें वर्टिकली स्थित ऊपर और नीचे बड़े लेंस और बीच में छोटा लेंस मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन Android 11 आधारित XOS पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश यूनिट मौजूद हो सकती है।

गौरतलब है कि फोन हाल ही में Google Play कंसोल के डेटाबेस पर X6815 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। तब कहा गया था कि यह फोन अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »