Infinix Smart 4 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 6,000 एमएएच की बैटरी, 6.82 इंच एचडी+ स्क्रीन, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर व 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है।

Infinix Smart 4 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Infinix Smart 4 फोन की सेल 8 नवंबर से Flipkart पर शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • Infinix Smart 4 फोन Android 10 (Go edition) पर काम करता है
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 4 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन की सेल 8 नवंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Infinix Smart 4 को भारत में कंपनी के Smart सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया गया है। इससे पहले Infinix ने जुलाई महीने में Infinix Smart 4 Plus को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 7,999 रुपये थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 6,000 एमएएच की बैटरी, 6.82 इंच एचडी+ स्क्रीन, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर व 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। इनफिनिक्स स्मार्ट 4 में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगी, जिसकी सेल Flipkart के माध्यम से शुरू होगी।
 

Infinix Smart 4 price in India

इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन सिंगल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया Infinix Smart 4 फोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं- मिडनाइट ब्लैक, क्विटज़ल सियान, ओशन वेव और वायलेट। इस फोन को आप 8 नवंबर से Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।

इससे पहले कंपनी ने जुलाई महीने में Infinix Smart 4 Plus भारत में पेश किया था, जिसकी  कीमत 7,999 रुपये थी। हालांकि, कुछ महीने बाद ही कंपनी ने इसका और भी सस्ता वेरिएंट पेश कर दिया है।
 

Infinix Smart 4 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स स्मार्ट Android 10 Go Edition पर आधारित XOS 6.2 Dolphin skin पर चलता है। इसमें 6.82-इंच एचडी+ (1640 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जिसमें 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी-रेशियो मिलता है। नया इनफिनिक्स स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट से लैस है और इसमें आपको 2 जीबी रैम मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको डेप्थ सेंसर व ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसमें 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में 32 जीबी स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैस शामिल हैं। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनफिनिक्स स्मार्ट 4 का डाइमेंशन 171.82x77.96x8.9mm और वज़न 207 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + Depth
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + Depth Sensor
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »