Infinix Note Edge 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

भारत में Infinix Note Edge 5G को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Lunar Titanium, Silk Green और Stellar Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Infinix Note Edge 5G को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट होगा
  • Infinix Note Edge 5G में 6,500 mAh की बैटरी होगी

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Infinix Note Edge 5G को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। 

भारत में Infinix Note Edge 5G को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Lunar Titanium, Silk Green और Stellar Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके ब्लू कलर वाले वेरिएंट में मैटेलिक बैक पैनल और ग्रीन कलर वाले वेरिएंट में 'सिल्क फाइबर फिनिश' होगी। फ्लिपकार्ट पर Infinix Note Edge 5G के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी मिली है। Infinix Note Edge 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जाएगा। 

AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को 7,50,000 प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन होगा। इसे TUV Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। Infinix Note Edge 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Infinix Note Edge 5G में 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।  इसमें JBL ट्यून्ड डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। 

इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन FOLAX AI असिस्टेंट दिया गया है, जिसे कस्टमाइज किए जा सकने वाले साइड बटन से एक्सेस किया जा सकता है।  Infinix Note 60 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Infinix Note 50 Pro की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन को Solar Orange, Silk Green और  Torino Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका Solar Orange कलर Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर के समान दिख रहा है।  Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  2. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  5. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  7. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  9. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  10. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.