Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Infinix ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रही है।

Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Infinix/Realme/Vivo

Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e

ख़ास बातें
  • Infinix Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।
  • Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।
  • Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Infinix ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रही है। Infinix Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। यहां हम आपको Infinix Note 60 Pro, Realme 16 5G और Vivo V60e के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e

कीमत और स्टोरेज
Infinix Note 60 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि Realme 16 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की एक्टिव Matrix एलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Infinix Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix Note 60 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। जबकि Realme 16 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Infinix Note 60 Pro के रियर में f/1.59 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलता है।

फ्रंट कैमरा
Infinix Note 60 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme 16 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V60e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Infinix Note 60 Pro में 5जी ड्यूल सिम, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी और एफएम मिलता है। जबकि Realme 16 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, 4G LTE, जीपीएस, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं जबकि Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट आता है।

बैटरी बैकअप
Infinix Note 60 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं जबकि Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,208x2,644 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6400 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2372 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • कमियां
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
डिस्प्ले6.77-inch
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  2. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  4. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  5. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  6. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  7. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  8. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
  9. GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
  10. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »