Infinix ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro की बिक्री शुरू कर दी है।
Photo Credit: Infinix
Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED है।
Infinix ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro की बिक्री शुरू कर दी है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट और 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी से लैस किया गया है। आइए Infinix Note 60 Pro पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Infinix Note 60 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। आज से इस फोन की बिक्री Infinix की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और एसबीई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।
Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix के इस फोन के रियर में f/1.59 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी और एफएम शामिल है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.37 मिमी, चौड़ाई 77.17 मिमी, मोटाई 7.45 मिमी और वजन 200 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट