Infinix Note 60 Pro में मिलेगा iPhone 17 Pro Max जैसा कलर, जल्द लॉन्च की तैयारी

Infinix ने नाइजीरिया में अपने फेसबुक हैंडल के जरिए इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। हालांकि, Infinix Note 60 Pro के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 20:43 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले होगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 5G दिया जाएगा
  • Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceCore VC चैंबर होगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Infinix Note 60 के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए गए हैं। यह Infinix Note 50 Pro की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले होगा। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Infinix Note 60 और Infinix Note 60 Ultra भी शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट मिल सकता है। 

Infinix ने नाइजीरिया में अपने फेसबुक हैंडल के जरिए एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। हालांकि, Infinix Note 60 Pro के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन को Solar Orange, Silk Green और  Torino Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका Solar Orange कलर पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर के समान दिख रहा है। 

Advertisement

Infinix Note 60 Pro में बड़ा ऐज-टु-ऐज कैमरा डिजाइन है। इसमें Rear Matrix Display दिया गया है, जो कैमरा आइलैंड के अंदर एक स्मॉल मिनी LED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 5G दिया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceCore VC चैंबर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Infinix Note 50 में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है फुल HD+ रिजॉल्यूशन (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) दिया गया है, यह डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। Infinix Note 50 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और AI कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है। Infinix Note 50 की 5,200 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग और 10 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.