2017 में 14 फीसदी बढ़ा भारतीय स्मार्टफोन मार्केट: रिपोर्ट

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन ने मंगलवार को मोबाइल फोन ट्रैकर का तिमाही आंकड़ा जारी किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मार्केट में 2017 कुल 124 मिलियन यूनिट हैंडसेट कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2018 22:24 IST
ख़ास बातें
  • 2017 कुल 124 मिलियन यूनिट हैंडसेट कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं
  • भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन मार्केट बन गया है
  • फीचर फोन सेगमेंट में 17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन ने मंगलवार को मोबाइल फोन ट्रैकर का तिमाही आंकड़ा जारी किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मार्केट में 2017 कुल 124 मिलियन यूनिट हैंडसेट कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। दहाई आंकड़ों की वृद्धि के बाद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन मार्केट बन गया है। प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो चीनी मार्केट में कमज़ोरी दर्ज हुई है। वहीं, अमेरिका पुराने स्तर पर ही बरकरार है। साल 2017 में भारतीय मार्केट में सैमसंग ने स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन सेगमेंट में अपनी बढ़त बनाए रखी है।
 
आईडीसी रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है। वहीं, फीचर फोन में भारत सबसे बड़ा मार्केट है। 2017 में पिछले साल की तुलना में फीचर फोन सेगमेंट में 17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसका श्रेय रिलायंस इंडस्ट्रीज के 4जी फीचर फोन जियो फोन और अन्य प्रतिद्वंद्वी हैंडसेट को जाएगा। आंकड़ों की बात करें तो 2017 में 164 मिलियन फीचर फोन मार्केट में उपलब्ध कराए गए। 2016 में यह आंकड़ा 140 मिलियन था। गौर करने वाली बात है कि 2017 की चौथी तिमाही में 56 मिलियन फीचर फोन उपलब्ध कराए गए हैं। यह इतिहास में सबसे बड़ा क्वार्टर था। 2016 की चौथी तिमाही की तुलना में 67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, 2017 की तीसरी तिमाही की तुलना में विकास 33 फीसदी की दर्ज की गई।
Advertisement

सैमसंग ने 2017 में भी बढ़त बनाए रखी। स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन मार्केट में भी यह कंपनी सबसे आगे रही। लेकिन 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला था। इस अवधि में कंपनी दोनों ही सेगमेंट में दूसरे नंबर पर रही। शाओमी 26.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे रही। वहीं, सैमसंग 24.2 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फीचर फोन मार्केट में 24.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली। इसकी तुलना में सैमसंग 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। आईडीसी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी ने पिछले साल की तुलना में तीन गुना स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध कराया। वहीं, ऑफलाइन मार्केट में 20 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचे।

आईडीसी इंडिया के सीनियर मार्केट विश्लेषक उपासना जोशी ने कहा, "2017 की आखिरी तिमाही में दो बड़े घटनाक्रम हुए। शाओमी ने स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग से बढ़त छीन ली। वहीं, रिलायंस जियो सबसे बड़ी फीचर फोन कंपनी बन गई।" उन्होंने आगे कहा, "हिस्सेदारी में बढ़ोतरी के पीछे आक्रामक कीमत वाली रणनीति ने अहम योगदान दिया।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IDC, India, Jio Phone, Mobiles, Reliance Industrious, Samsung, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.