• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चौथी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर रहा विदेशी कंपनियों का कब्ज़ा

चौथी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर रहा विदेशी कंपनियों का कब्ज़ा

चौथी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर रहा विदेशी कंपनियों का कब्ज़ा
विज्ञापन
रिसर्च फर्म आईडीसी के अनुसार त्योहारी ब्रिकी के बाद नोटबंदी व अन्य कारणों के चलते अक्तूबर- दिसंबर की तिमाही में देश में स्मार्टफोन की ब्रिकी सालाना आधार पर 2.58 करोड़ यूनिट पर स्थिर रही।

वहीं जुलाई सितंबर 2016 तिमाही की तुलना में स्मार्टफोन की ब्रिकी चौथी तिमाही में 20.3 प्रतिशत घटी। इसके अनुसार चौथी तिमाही 2016 में स्मार्टफोनों की ब्रिकी 2.58 करोड़ इकाई पर स्थिर रही जो कि चौथी तिमाही 2015 के समान ही है।

चौथी तिमाही में बाजार की भागीदारी की बात करें तो इस बार फिरंगी टॉप-पांच स्थानों पर फिरंगी कंपनियों का कब्ज़ा रहा।  सैमसंग (25.1 प्रतिशत) पहले स्थान पर रही। उसके बाद शाओमी (10.7 प्रतिशत) दूसरे, लेनोवो (9.9 प्रतिशत) तीसरे, ओप्पो (8.6 प्रतिशत) चौथे व वीवो (7.6 प्रतिशत) पांचवें स्थान पर रही। पिछले साल शाओमी ने चौथी तिमाही में शाओमी का बाजार में 3.3 प्रतिशत हिस्से पर कब्ज़ा था।

बात करें ऑनलाइन सेल की तो चौथी तिमाही में कुल 31.2 प्रतिशत स्मार्टफोन ऑनलाइन बिके। इनमें शाओमी और लेनोवो की हिस्सेदारी पचास प्रतिशत से ज्यादा रही।  2016 की पूरी साल की बात करें तो पिछले साल की तुलना में इस साल 5.2 प्रतिशत ज्यादा बिक्री हुई और कुल 109.1 मिलियन यूनिट बिके।

बात करें शाओमी की तो जुलाई 2014 में भारत में अपना कारोबार शुरू करने वाली कंपनी ने अपनी लगातार बढ़त बनाई रखी है। रेडमी सीरीज़ के बजट स्मार्टफोन रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी 3एस प्लस की मदद से कंपनी ने इस कैटेगरी में दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Idc, Smartphone, Smartphone market
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »