स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में चाइना को टक्कर देने के लिए भारत को घटाना होगा टैरिफ

टैरिफ अधिक होने से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में रुकावट आ सकती है। इससे चीन और वियतनाम की तुलना में इस एक्सपोर्ट में देश की स्थिति कमजोर हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 22:17 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर टैरिफ अधिक होना एक रुकावट बन सकता है
  • वियतनाम, थाईलैंड और मेक्सिको जैसे देशों में यह टैरिफ कम है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट बढ़ा है

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं

पिछले कुछ वर्षों में देश से स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, टैरिफ अधिक होने से इस एक्सपोर्ट में रुकावट आ सकती है। इससे चीन और वियतनाम की तुलना में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में देश की स्थिति कमजोर हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ाने की महत्वाकांक्षा में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग भी महत्वपूर्ण है। 

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में पिछले वर्ष स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर लगभग 44 अरब डॉलर पर पहुंच गई। केंद्र सरकार का कहना है कि इसका बड़ा कारण स्मार्टफोन कंपनियों को अधिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए दिए गए फाइनेंशियल इंसेंसिव हैं। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और अन्य कंपनियों के लिए लॉबी ग्रुप्स का कहना है कि देश में अधिक टैरिफ होना इसमें एक बड़ी रुकावट है। इस वजह से ये कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर ले जाने से हिचक रही हैं और वियतनाम, थाईलैंड और मेक्सिको जैसे देश कंपोनेंट्स के लिए कम टैरिफ की पेशकश कर स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। 
Advertisement

स्टेट मिनिस्टर फॉर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने पिछले महीने इस बारे में फाइनेंस मिनिस्टर को एक पत्र लिखा था। इसमें टैरिफ अधिक होने को लेकर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की ओर से आशंका जताई गई थी। इस पत्र को Reuters ने देखा है। इसमें कहा गया है, "देश में टैरिफ अधिक होने से मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट बढ़ी है। भू-राजनीतिक संतुलन में बदलाव के कारण सप्लाई चेन चीन से शिफ्ट हो रही हैं। हमें जल्द कदम उठाना होगा या ये वियतनाम, थाईलैंड और मेक्सिको में शिफ्ट हो जाएंगी।" इस बारे में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री और चंद्रेशेखर ने Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। 

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi पहले स्थान पर पहुंच गई है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरे स्थान को बरकरार रखा है। दक्षिण कोरिया की सैमसंग लगातार चार तिमाहियों तक इस मार्केट में पहले रैंक पर रहने के बाद गिरकर तीसरी पोजिशन पर चली गई है। चीन की स्मार्टफोन कंपनियों Realme और Oppo का क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत की रही है। प्रीमियम स्मार्टफोन के सेगमेंट में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple ने 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी को iPhone 15 सीरीज के लॉन्च से फायदा मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.