मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ा भारत का दबदबा, एक्सपोर्ट 10 अरब डॉलर से हो सकता है पार

केंद्र सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेक्टर्स में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम शुरू की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 22:39 IST
ख़ास बातें
  • मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए PLI स्कीम शुरू की गई है
  • इसका फायदा टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों को भी मिल रहा है
  • देश में पिछले एक दशक में मोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग काफी बढ़ी है

iPhone मेकर Apple ने पिछले डेढ़ वर्ष में देश में एक लाख से अधिक नए रोजगार उपलब्ध कराए हैं

देश में टेलीकॉम इंडस्ट्री में इनवेस्टमेंट बढ़ रहा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से 10 अरब डॉलर से अधिक का मोबाइल एक्सपोर्ट होने की संभावना है। आत्मनिर्भर योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेक्टर्स में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम शुरू की है। इसका उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बढ़ाना, इनवेस्टमेंट हासिल करना, एक्सपोर्ट बढ़ाना और इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाना है। 

कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने संवाददाताओं को बताया, "आगामी वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ेगी।" उन्होंने बताया कि iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने पिछले डेढ़ वर्ष में देश में एक लाख से अधिक नए रोजगार उपलब्ध कराए हैं। उनका कहना था कि एक दशक पहले मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी अधिकतर कंपोनेंट्स का इम्पोर्ट किया जाता था और अब 99 प्रतिशत कंपोनेंट्स देश में बन रहे हैं। उन्होंने कहा, "टेलीकॉम एक उभरता हुआ सेक्टर है। टेलीकॉम इंडस्ट्री ने 5G नेटवर्क शुरू करने का पहले फेज का टारगेट समयसीमा से पहले पूरा कर लिया है। देश में 387 जिलों तक 5G नेटवर्क पहुंच गया है।" 
Advertisement

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार, पिछले सात वर्षों में मोबाइल डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स और उनके सप्लायर्स की ओर से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लगभग 20 लाख रोजगार बनाए गए हैं। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 27 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बावजूद चाइनीज कंपनी Xiaomi पहले स्थान पर रही थी। इस अवधि में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट घटकर 2.96 करोड़ की रही। यह इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.06 करोड़ थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में बताया गया था कि इन्फ्लेशन अधिक होने से कंज्यूमर डिमांड घटने का स्मार्टफोन की सेल्स पर असर पड़ा है। पिछले वर्ष 25,000 रुपये से कम की कैटेगरी में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट 15 प्रतिशत घटी हैं, जबकि 41,000 रुपये से कम की मिड-प्रीमियम और इससे अधिक की प्रीमियम कैटेगरी में यह क्रमशः 20 प्रतिशत और लगभग 55 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा 12,500 रुपये से कम की एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स की कैटगेरी शिपमेंट्स घटकर लगभग 46 प्रतिशत की रही। IDC की रिसर्च मैनेजर Upasana Joshi ने बताया कि 12,000 रुपये से कम वाली कैटेगरी में नए लॉन्च घटने का सेल्स पर असर पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.