Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 

देश में कंपनी ने मार्च तिमाही में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है। देश में आईफोन्स की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2026 20:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है
  • देश में आईफोन्स की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है
  • एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है

देश में आईफोन्स की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है

दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली Apple के लिए भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। देश में कंपनी ने मार्च तिमाही में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है। देश में आईफोन्स की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है। 

एपल के CEO, Tim Cook ने कहा कि कंपनी के लिए भारत एक शानदार मार्केट है। उन्होंने बताया, "भारत में पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, हमारे पास बहुत कम मार्केट शेयर है। इस मार्केट में हमारे लिए काफी मौके हैं।" दुनिया में भारत स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा और पर्सनल कंप्यूटर (PC) का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। 

Advertisement

पिछली तिमाही में एपल का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 111.2 अरब डॉलर का रहा है। कंपनी का iPhone से रेवेन्यू लगभग 22 प्रतिशत बढ़कर लगभग 57 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारत में कंपनी को डबल-डिजिट में ग्रोथ मिली है। कुक ने बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी ने डिवेलप और इमर्जिंग दोनों मार्केट्स में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न प्रोडक्ट कैटेगरीज में एपल के अधिकतर कस्टमर्स पहली बार के खरीदार हैं। इससे कंपनी के लिए अपने बेस को बढ़ाने का एक रास्ता तैयार हो रहा है। कुक ने कहा कि भारत में इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने अपना छठा स्टोर खोला था। हाल ही में कंपनी ने मुंबई में दूसरा स्टोर शुरू किया है। 

मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी को वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। यह पहली बार है कि जब एपल ने एक वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वर्ष एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। इस वर्ष कंपनी की टचस्क्रीन MacBook भी लाने की तैयारी है। इसे MacBook Ultra की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.