iQOO 15 के लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh की हो सकती है बैटरी

पिछले महीने iQOO ने बताया था कि ChinaJoy 2025 5v5 Honor of Kings टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले गेमर्स के पास iQOO 15 को इस्तेमाल करने का मौका होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 13 की जगह लेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को iQOO 15 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है

इसमें 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO 15 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 13 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। Qualcomm के इस प्रोसेसर को अगले महीने पेश किया जा सकता है। 

हाल ही में एक गेमिंग लाइवस्ट्रीम में Vivo के सब-ब्रांड iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर, Galan V ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर अभिनेत्री Zhao Lusi की iQOO 15 का इस्तेमाल करते हुए फोटोज शेयर की थी। iQOO के Weibo पर एकाउंट से भी एक यूजर की पोस्ट को इस स्मार्टफोन का जिक्र करते हुए रीपोस्ट किया गया है। इससे iQOO 15 के चीन में जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। यह पहली बार नहीं है कि जब कंपनी ने iQOO 15 का जिक्र किया है। पिछले महीने iQOO ने बताया था कि ChinaJoy 2025 5v5 Honor of Kings टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले गेमर्स के पास iQOO 15 को इस्तेमाल करने का मौका होगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को iQOO 15 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में iQOO 13 को चीन में पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 54,999 रुपये का है। 

iQOO 13 में 6.82 इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 तक GB और 512 GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO 13 की 6,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में iQOO ने Z10 Turbo+ 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.