Huawei Y8s स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Huawei Y8s को जॉर्डन में लॉन्च किया गया है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी दी गई है।

Huawei Y8s स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Huawei Y8s को 4 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Huawei Y8s आता है 4 जीबी रैम और दो स्टोरेज विकल्प से लैस
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर है शामिल
  • डुअल सेल्फी कैमरा है हुवावे वाई8एस स्मार्टफोन की खासियत
विज्ञापन

Huawei Y8s स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया गया है। फोन को जॉर्डन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। हुवावे वाई8एस में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअपर और 6.5-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले शामिल है। फोन डुअल एआई सेल्फी कैमरे से लैस है।
 

Huawei Y8s price

जॉर्डन की हुवावे वेबसाइट हमें Huawei Y8s के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी देती है, लेकिन इस लिस्टिंग में फोन की कीमत की जानकारी को गुप्त रखा गया है। हालांकि अब जब फोन को लिस्ट कर दिया गया है, तो सेल की जानकारी भी जल्द ही सामने आ जानी चाहिए। फोन दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जिनमें एमरल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं।
 

Huawei Y8s specifiations

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे वाई8एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है और यह माली जी51-एमपी4 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। Huawei Y8s को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Huawei Y8s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला  2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फ्रंट में चौड़े नॉच के अंदर दो सेल्फी कैमरे हैं, जिनमें एक 8-मेगापिक्सल सेंसर (एफ/ 2.0 अपर्चर) और दूसरा 2-मेगापिक्सल सेंसर (एफ/2.4 अपर्चर) है।


स्मार्टफोन 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस आता है और कनेक्टिविटी विकल्पों में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास और कुछ अन्य विकल्प शामिल हैं। Huawei Y8s में एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »