Huawei Y3 (2018) एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खासियतें

Huawei Y3 (2018) को हुवावे घाना की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन, फीचर और आधिकारिक इमेज के साथ लिस्ट किया गया है।

Huawei Y3 (2018) एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • हुवावे वाई3 (2018) में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
  • फोन में मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
Huawei ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि वह जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी ने अपने वादे को निभाते हुए Huawei Y3 (2018) को हुवावे घाना की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन, फीचर और आधिकारिक इमेज के साथ लिस्ट कर दिया है। फिहलाल, किसी भी मार्केट के लिए इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन को व्हाइट, ग्रे और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Huawei Y3 (2018) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई3 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ दिया गया है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम को कम रैम और स्टोरेज वाले बजट स्मार्टफोन के लिए ही बनाया गया है।

कैमरे की बात करें तो हुवावे वाई3 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। बैटरी 2280 एमएएच की है।

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो Huawei Y3 (2018) 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। हुवावे वाई3 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट का डाइमेंशन 145.1x73.7x9.45 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में असूस ने भी अपने पहले एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। यह 18:9 डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला एंड्रॉयड गो फोन है। Asus ZenFone Live L1 फेस अनलॉक और ट्रिपल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इस हैंडसेट की कीमत करीब 7,200 रुपये है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2280 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »