Huawei लाने वाली है 512 जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, जानकारी लीक

Huawei के पी20 सीरीज़ वाले स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने को हैं। लेकिन इस बीच खबर है कि कंपनी 512 जीबी की बड़ी स्टोरेज वाला हैंडसेट लॉन्च करेगी। यह जानकारी एक चीनी रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है।

Huawei लाने वाली है 512 जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, जानकारी लीक

तस्वीर - हुआवे

ख़ास बातें
  • Huawei के पी20 सीरीज़ वाले स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च
  • कंपनी 512 जीबी की बड़ी स्टोरेज से लैस स्मार्टफोन लाएगी
  • जानकारी एक चीनी रिपोर्ट के हवाले से
विज्ञापन
Huawei के पी20 सीरीज़ वाले स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने को हैं। लेकिन इस बीच खबर है कि कंपनी 512 जीबी की बड़ी स्टोरेज वाला हैंडसेट लॉन्च करेगी। यह जानकारी एक चीनी रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। बता दें कि कंपनी Huawei P20, P20 Lite, और P20 Pro 27 मार्च को लॉन्च करेगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बड़ी स्टोरेज वाला फोन इसी सीरीज़ का हिस्सा होगा या कोई नया स्मार्टफोन होगा।

टीईएनएए की लिस्टिंग पर जाएं तो NEO-AL00 मॉडल नाम से 6 जीबी रैम के साथ फोन में 512 जीबी का बड़ा स्टोरेज देखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि  Huawei का ना तो स्टोरेज प्रॉडक्शन प्लांट है और ना ही 512 जीबी मेमोरी चिप बनाने की कोई अपनी तकनीक। ऐसे में सवाल है कि कंपनी कहीं कुछ नया तो शुरू करने नहीं जा रही। संभव है कि कंपनी को चप सैमसंग मुहैया करवाए। सैमसंग ने पिछले साल 512 जीबी स्टोरेज के निर्माण की घोषणा भी की थी।

वर्तमान में Huawei के सिर्फ दो ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनमें 256 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। ये स्मार्टफोन हैं - Mate 9 Porsche Design और  Mate 10 Porsche Design. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक,  Huawei P20 Pro में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की चर्चा है। देखना यह भी होगा कि कंपनी पोर्श डिज़ाइन का वेरिएंट ही तो 512 जीबी में नहीं ला रही?

पिछली रिपोर्ट में  Huawei P20 Pro के लिए कहा गया था कि इसमें 3 कैमरे होंगे, जिसमें से एक 40 मेगापिक्सल हो सकता है। हैंडसेट में 6.1 इंच के ओलेड पैनल होने की बात कही गई है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। साथ ही इसमें दिया जा सकता है किरीन 920 प्रोसेसर। हैंडसेट के एंड्रॉयड 8.1 पर चलने की भी जानकारी सामने आ रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Huawei, Huawei P20, Huawei P20 Lite, Huawei P20 Pro, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »