Huawei Pura 80 Pro में मिलेगा 1-इंच Sony कैमरा सेंसर, फ्लैट OLED डिस्प्ले! स्पेसिफिकेशन्स लीक

Huawei Pura 80 Pro फ्लैट 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले और 1-इंच Sony IMX989 कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pura 80 Pro के कुछ डिटेल्स को लीक किया गया है
  • यह फ्लैट 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है
  • Pura 80 Pro में 2.5D फ्लैट डिजाइन और अल्ट्रा-थिन बेजल्स मिल सकते हैं

Huawei Pura 70 Ultra (ऊपर तस्वीर में) को अन्य वेरिएंट्स के साथ पिछले साल लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Huawei

Huawei जल्द ही Pura 80 सीरीज को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह पिछले साल लॉन्च हुई Pura 70 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिसमें एक से अधिक मॉडल्स शामिल हैं। आने वाली सीरीज में भी एक से ज्यादा मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें से अब Pura 80 Pro के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन LTPO OLED डिस्प्ले पैनल और 1-इंच Sony IMX989 मेन कैमरा सेंसर से लैस होगा।

चीन के टिप्सटर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए Huawei Pura 80 Pro के कुछ डिटेल्स को लीक किया है। लीक के अनुसार, यह फ्लैट 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले और 1-इंच Sony IMX989 कैमरा सेंसर के साथ आएगा। Huawei Pura 80 Pro में 2.5D फ्लैट डिजाइन और अल्ट्रा-थिन बेजल्स मिल सकते हैं, जो इसे पिछले कर्व्ड डिस्प्ले वाले मॉडल से अलग बनाएंगे। 
Advertisement

आगे बताया गया है कि फोन में HarmonyOS Next मिलेगा। प्रोसेसर के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन Huawei की Kirin चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें 1-इंच Sony IMX989 सेंसर और वेरिएबल अपर्चर होगा। इसके अलावा, दावा किया गया है कि सेटअप में एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो मैक्रो कैमरा भी होगा। खास बात यह है कि तीनों सेंसर RYYB कलर फिल्टर के साथ आ सकते हैं, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में 40% ज्यादा लाइट इनटेक मिलेगा।
Advertisement

Huawei Pura 70 Pro सीरीज का सक्सेसर और इसके अन्य वेरिएंट्स इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, यह स्पेसिफिकेशन्स फाइनल नहीं हैं और बदलाव संभव हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei Pura 80, Huawei Pura 80 Pro
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.