Huawei P40 Pro के कैमरों के बारे में मिली अहम जानकारी

Huawei P40 सीरीज़ के फोन 26 मार्च को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च होंगे। कंपनी ने हुवावे पी40 सीरीज़ के फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 मार्च 2020 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 Pro में कस्टम RYYB सेंसर दिए जाने की उम्मीद
  • हुवावे पी40 प्रो में हो सकता है सेकेंड जेनरेशन पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा
  • हुवावे पी40 प्रो होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट

Huawei P40 Pro मार्केट में पिछले साल लॉन्च हुए Huawei P30 Pro की जगह लेगा

Huawei P40 Pro मार्केट में पिछले साल लॉन्च किए गए Huawei P30 Pro की जगह लेगा। याद रहे कि हुवावे पी30 प्रो पारंपारिक आरजीबी सेंसर की जगह कस्टम RYYB सेंसर के साथ आया था। नई रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे पी40 प्रो भी कस्टम आरवाईवाईबी सेंसर के साथ आएगा। इस लीक के अनुसार, फोन 'सेकेंड जनरेशन पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा' और 'पहले कभी न देखी' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमता के साथ आएगा। Huawei ने पहले ही ऐलान करते हुए बता दिया था कि पी40 सीरीज़ के फोन 26 मार्च को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल Huawei P30 Pro को जिन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया था। उन्हें सुधार के साथ Huawei P40 Pro का हिस्सा बनाया जाएगा। यह तकनीक मोबाइल फोटोग्राफी से संबंधित है। नए  रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि हुवावे पी40 प्रो सेकेंड जेनरेशन पेरिस्कोप ज़ूम कैमरे के साथ आएगा। याद दिला दें कि हुवावे पी30 प्रो के पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा में 5x ऑप्टिकल जूम, 10x तक हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम की सुविधा थी।

रिपोर्ट का दावा है कि हुवावे पी40 प्रो में दी जाने वाली सेकेंड जनरेशन टेक्नोलॉजी हाइब्रिड ज़ूम रेंज में सुधार करेगी। इसके साथ ही ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता भी बेहतर होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे के एक प्रतिनिधि का कहना था कि हुवावे ने इस टेक्नोलॉजी में काफी निवेश किया है, ऐसे में इसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उनका यह बयान RYYB सेंसर के संदर्भ में था, जो हुवावे पी40 के साथ लौट रहा है। आरवाईवाईबी सेंसर ज्यादा रोशनी को पास करके ज्यादा डिटेल्स कैप्चर करने में मदद करता है।

रिपोर्ट का यह भी कहना है कि हुवावे 'पहले कभी न देखी' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Al) क्षमता को हुवावे पी40 सीरीज़ से जोड़ेगा।
Advertisement

हाल ही में चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर कुछ तस्वीरें लीक हुईं थी। एक तस्वीर लॉन्च इवेंट का पोस्टर था, जिसमें एक फोन को दिखाया गया था। संभवतः यह हुवावे पी40 प्रो वेरिएंट था जिसमें ट्रिपल फ्रंट कैमरा मौजूद थे। दूसरी तस्वीर में हुवावे पी40 प्रो पर Porsche डिजाइन लोगो बना हुआ था। उम्मीद है कि हुवावे पी40 प्रो क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6.5 इंच से 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ आ सकता है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा। हुवावे पी40 सीरीज़ 26 मार्च को लॉन्च होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Depth

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful 5X optical and 10X hybrid zoom
  • Superb low-light photo quality
  • Lots of storage and RAM
  • Great overall performance
  • Very good battery life
  • Bad
  • Slightly underwhelming display
  • Limited flexibility with EMUI 9.1
  • Optical zoom doesn’t work in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.