Huawei P30 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Huawei P30 Pro को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। याद रहे कि बीते हफ्ते ही चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट को भारतीय मार्केट में उतारा था।

Huawei P30 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स
ख़ास बातें
  • हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है
  • Huawei P30 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • Huawei P30 Pro की बैटरी 4,200 एमएएच की है
विज्ञापन
Huawei P30 Pro को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। याद रहे कि बीते हफ्ते ही चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट को भारतीय मार्केट में उतारा था। इस फोन की बिक्री Amazon India वेबसाइट पर हो रही है। Huawei ने ऐलान किया है कि P30 Pro की ऑफलाइन बिक्री क्रोमा स्टोर में होगी। फिलहाल, यहां पर सिर्फ प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है। Huawei P30 Pro कंपनी का मौजूदा फ्लैगशिप हैंडसेट है। यह चार रियर कैमरे, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Huawei P30 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

हुवावे पी30 प्रो का एक मात्र वेरिएंट भारत में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम/ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस इस वेरिएंट का दाम 71,990 रुपये है। फोन ऑरोरा और ब्रीदिंग क्रिस्टल कलर रंग में उपलब्ध होगा। Huawei ने बिना ब्याज वाले विकल्प और 5 प्रतिशत कैशबैक देने की बात की है। फोन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।

रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स 2,200 रुपये कैशबैक पाएंगे। पांच रीचार्ज तक दोगुना डेटा मिलेगा। ग्राहकों के पास 15,990 रुपये वाले Huawei Watch GT को इस फोन के साथ 2,000 रुपये के साथ खरीदने का मौका होगा। फोन क्रोमा स्टोर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन क्रोमा स्टोर में 19 अप्रैल से उपलब्ध होगा।
 

Huawei P30 Pro स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी30 प्रो फोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलते हैं। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल हैं। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे ने अपने इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

हुवावे पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है। Huawei P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है। यह फोन हुवावे 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक से लैस हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पैक्ट्रम सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.6 है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/3.4 है और टाइम-ऑफ-फ्लाइट (TOF) कैमरा है। इसके अलावा यह डुअल ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) से लैस है। आपको कलर टेम्परेचर और फ्लिकर सेंसर भी मिलेगा। कैमरा सेटअप 5x ऑप्टिकल, 10x हाइब्रिड और 50x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। सेल्फी के लिए Huawei P30 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और डुअल-बैंड जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेंप्रेचर सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Huawei P30 Pro की बैटरी 4,200 एमएएच की है। यह 15 वॉट वायरलेस क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158x73.4x8.41 मिलीमीटर है और वज़न 192 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful 5X optical and 10X hybrid zoom
  • Superb low-light photo quality
  • Lots of storage and RAM
  • Great overall performance
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Slightly underwhelming display
  • Limited flexibility with EMUI 9.1
  • Optical zoom doesn’t work in low light
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 80 Pro का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Lenovo लॉन्च कर सकती है MWC 2026 में 3D डिस्प्ले वाले लैपटॉप, लीक में खुलासा
  4. Apple खोलेगी 2 मार्च को अपना पिटारा! iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च, जानें खास बातें
  5. Amazfit Active 3 Premium लॉन्च हुई 3000 निट्स ब्राइटनेस, 4GB रैम, 12 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. महंगे होंगे मोबाइल! 2026 में स्मार्टफोन मार्केट के लिए बुरी खबर
  7. पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
  8. Noise ने Master Buds 2 किए लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Holi 2026: होली पर पार्टी के लिए बेस्ट रहेंगे ये ब्लूटूथ स्पीकर
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »