Huawei P40 Lite E ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Huawei P40 Lite E पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप और इसमें होल-पंच सेल्फी कैमरा है। हुआवे पी40 लाइट ई फोन दो रंगों के विकल्प में मिलेगा, जो है ऑरोरा ब्लू और ब्लैक।

Huawei P40 Lite E ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Huawei P40 Lite E में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल है

ख़ास बातें
  • Huawei P40 Lite E में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है
  • फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है
  • हुआवे पी30 लाइट ई के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है
विज्ञापन
Huawei P40 Lite E स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। हुआवे पी40 सीरीज का यह नया सदस्य सीरीज़ का पहला फोन है। कंपनी 26 मार्च को इस सीरीज़ के दो हाई-एंड मॉडल Huawei P40 और Huawei P40 Pro को भी लॉन्च करेगी। हुआवे पी40 लाइट ई यूरोप, ऑस्ट्रिया, पोलैंड और रोमानिया में लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन ऑक्टाकोर किरिन प्रोसेसर के साथ आता है, लेकिन प्रोसेसर कौन-सा है, इसकी जानकारी अभी नहीं है। फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप और इसमें होल-पंच सेल्फी कैमरा है। ऊपर दिए गए सभी देशों में फोन केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। 4,000 एमएएच बैटरी के होने से यह अंदाज़ा लग जाता है कि हुआवे पी40 लाइट ई एक किफायती फोन है। यह फोन दो रंगों के विकल्प में मिलेगा, जो है ऑरोरा ब्लू और ब्लैक।

Huawei P40 Lite E price and availability

हुआवे पी40 लाइट ई के 4 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत पौलेंड में PLN 699 (लगभग 13,300 रुपये) है। ऑस्ट्रिया और रोमानिया की वेबसाइट पर कीमत की जानकारी नहीं दी गई। अभी के लिए फोन की सेल यूरोप में शुरू हो चुकी है, हालांकि भारत समेत विदेशी मार्केट में Huawei P40 Lite E की उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं है।

जैसे कि हमने आपको बताया कि हुआवे पी40 लाइट ई इस सीरीज़ का पहला फोन है। फरवरी के अंत में यह फोन स्पेन में लॉन्च हो चुका है। हुआवे पी40 और हुआवे पी40 प्रो 26 मार्च को पेरिस में लॉन्च होने वाले हैं।
 

Huawei P40 Lite E specifications

डुअल सिम हुआवे पी40 लाइट ई एंड्रॉयड 10 पर अधारित ईएमयूआई 9.1 पर काम करता है। फोन में 6.39 इंच (720 x 1,560 पिक्सल) का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो स्लिम बेजल्स के साथ आता है। पौलेंड की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह फोन ऑक्टा-कोर हुआवे किरिन 810 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें चार कोरटेक्स-ए73 कोर हैं, जिनकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ ही चार कोरटेक्स-ए53 कोर हैं, जिनकी क्लॉक स्पीड 1.7 गीगाहर्ट्ज़ है। लेकिन 'बाय नाउ' पेज के अनुसार इसमें किरिन 710एफ प्रोसेसर है। हुआवे पी40 लाइट ई में माली जी51-एमपी4 जीपीयू है। यह फोन केवल एक रैम वेरिएंट के साथ आता है 4जीबी।

कैमरा की बात करें, तो हुआवे पी40 लाइट ई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा सेटअप में एक एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। फ्रंट की बात करें, तो इसमें होल-पंच हाउस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

फोन में 64 जीबी के साथ केवल 1 स्टोरेज वेरिएंट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए हुआवे पी40 लाइट ई में वाई-फाई 802 11बी/जी/एन सपोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ए 3.5एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »