Huawei P30 Pro में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Huawei P30 Pro के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैंपल फोटो आई सामने, देखें।

Huawei P30 Pro में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Huawei P30 Pro में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Huawei P30 Pro में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं Huawei स्मार्टफोन
  • 26 मार्च को उठेगा Huawei P30 सीरीज़ से पर्दा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सीईओ Richard Yu ने अनजाने में इस बात को कंफर्म कर दिया है कि Huawei P30 Pro के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हाल ही में उन्होंने हुवावे पी30 प्रो से लिए एक सैंपल फोटो को शेयर किया है। तस्वीर पर दिख रहे वाटरमार्क को अपर्याप्त रूप से ब्लर किया गया है। इसी बात से संकेत मिला है कि Huawei P30 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

26 मार्च को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei P30 और Huawei P30 Pro को लॉन्च किया जाना है। पिछले साल आए Huawei P20 Pro की तरह Huawei P30 में भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हुवावे पी30 प्रो से ली सैंपल फोटो को वीबो पर पोस्ट किया गया है।

चार कैमरा लेंस के अलावा फोटो इस बात का भी संकेत दे रही है कि Huawei P30 Pro लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Huawei P30 और P30 Pro में OLED स्क्रीन दी जा सकती है। हुवावे ब्रांड के दोनों ही फोन वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस हो सकते हैं।
 
3gu9qh7

Photo Credit: Weibo/Richard Yu

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्मार्टफोन को हाइसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। Huawei P30 में 6.1 इंच का OLED पैनल, 8 जीबी रैम तो वहीं, हुवावे पी30 प्रो में 6.5 इंच का डिस्प्ले और 12 जीबी रैम विकल्प हो सकता है। हुवावे पी30 में अधिकतम 40 मेगापिक्सल और 5एक्स लॉसलेस ज़ूम और सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अगर हैंडसेट के डिजाइन की बात करें तो लीक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) के मुताबिक, स्मार्टफोन ड्यू ड्रॉप नॉच के साथ आ सकते हैं। Huawei P30 में ट्रिपल कैमरा सेटअप तो वहीं हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »