Huawei P20 Lite स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

हुवावे के फ्लैगशिप पी20 रेंज के स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। इस वजह से हुवावे पी20, हुवावे पी20 प्रो और हुवावे पी20 लाइट को कई सारी जानकारियां इंटरनेट पर आती रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2018 19:01 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे के फ्लैगशिप पी20 रेंज के स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाना है
  • हुवावे ने पॉलेंड में अपनी कंज़्यूमर वेबसाइट पर पी20 लाइट को लिस्ट किया
  • स्मार्टफोन 27 मार्च को पेरिस में होने वाले इवेंट में होंगे लॉन्च
हुवावे के फ्लैगशिप पी20 रेंज के स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। इस वजह से हुवावे पी20, हुवावे पी20 प्रो और हुवावे पी20 लाइट को कई सारी जानकारियां इंटरनेट पर आती रही हैं। इस बीच आधिकारिक पुष्टि करते हुए हुवावे ने पॉलेंड में अपनी कंज़्यूमर वेबसाइट पर पी20 लाइट को लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा कई ई-कॉमर्स साइट पर यह हैंडसेट प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त इसी वेरिएंट को चेक गणराज्य में भी लॉन्च किए जाने की खबर है। याद रहे कि हुवावे की पी20 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन को 27 मार्च को पेरिस में होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाना है।

Huawei P20 Lite को पॉलैंड में आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू 19:9 डिस्प्ले, हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। लिस्टिंग में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होने की भी जानकारी दी गई है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। हुवावे पी20 लाइट की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह एनएफसी सपोर्ट और फेस रिकग्निशन से लैस है। फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। प्री-ऑर्डर में यह फोन करीब 30,300 रुपये में उपलब्ध है।

दूसरी तरफ, चेक गणराज्य की वेबसाइट एचएन ने स्थानीय ई-कॉमर्स रिटेलर अलज़ा के हवाले से बताया है कि हुवावे पी20 लाइट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले ही पेश कर दिया गया है। लिस्टिंग में ज़िक्र किए गए स्पेसिफिकेशन पॉलैंड की लिस्टिंग से मेल खाते हैं। लेकिन यहां पर कीमत करीब 28,300 रुपये बताई गई है और फोन 1 अप्रैल से उपलब्ध होगा। फोन को ब्लैक, ब्लू और पिंक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

इटली के एक ट्विटर यूज़र ने यह दावा किया है कि वह ऑफलाइन स्टोर से अभी नहीं लॉन्च हुए हुवावे पी20 लाइट को खरीदने में सफल रहा है। हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुए रेंडर से मेल खाती हैं और स्मार्टफोन की कीमत करीब 29,500 रुपये होने की जानकारी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Bad
  • Average performance
  • Disappointing battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

सिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.