Huawei P20 Pro, P20 Lite की हुई 'रिकॉर्डतोड़' बिक्री

Huawei P20 सीरीज़ को लेकर नया रिकॉर्ड सामने आया है। दरअसल, हुवावे पी 20 सीरीज़ ने 60 लाख यूनिट दुनियाभर में बेच दिए हैं...

Huawei P20 Pro, P20 Lite की हुई 'रिकॉर्डतोड़' बिक्री

Huawei P20 Pro, P20 Lite

विज्ञापन
Huawei P20 सीरीज़ को लेकर नया रिकॉर्ड सामने आया है। दरअसल, हुवावे पी 20 सीरीज़ ने 60 लाख यूनिट दुनियाभर में बेच दिए हैं। इस नई सीरीज़़ में  Huawei P20 Lite, Huawei P20 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोन आते हैं। इनकी दस्तक हुवावे पी10 के अपग्रेड के तौर पर इसी साल मार्च में हुई थी। हुवावे का कहना है कि उसने पिछले साल वाली पी10 सीरीज़ से 81 फीसदी बढ़त के साथ नई पी20 सीरीज़ को बेचा है। चीनी कंपनी ने इन फोन में फुल-व्यू डिस्प्ले और एआई-पावर्ड कैमरा फीचर दिए थे। हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। पी20 प्रो में तो कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरे दिए हैं।

हुवावे ने P20 Lite और P20 Pro को भारत में अप्रैल महीने में उतारा था। जिसमें Huawei P20 Lite की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, P20 Pro की कीमत है 64,999 रुपये। दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से खरीदे जा सकते हैं। पी20 को अब तक भारत में नहीं उतारा गया है।  
 

Huawei P20 Pro, P20 Lite स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

अब बात Huawei P20 Lite की। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसमें किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हुवावे पी20 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 148.6x71.2x7.4 मिलीमीटर है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3,000 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • कमियां
  • Average performance
  • Disappointing battery life
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • कमियां
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, huawei p20 pro, p20 lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »