• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे पी20 लाइट के स्पेसिफिकेशन लीक, 5.6 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से होगा लैस

हुवावे पी20 लाइट के स्पेसिफिकेशन लीक, 5.6 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से होगा लैस

हुआवे इस महीने के आखिर में पी20, पी20 लाइट और पी20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का इवेंट 27 मार्च को है, जिसमें इन स्मार्टफोन से पर्दा उठेगा।

हुवावे पी20 लाइट के स्पेसिफिकेशन लीक, 5.6 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से होगा लैस
ख़ास बातें
  • हुआवे पी20, पी20 लाइट और पी20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • कंपनी का इवेंट 27 मार्च को
  • तस्वीर लीक होने से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला है
विज्ञापन
हुआवे इस महीने के आखिर में पी20, पी20 लाइट और पी20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का इवेंट 27 मार्च को है, जिसमें इन स्मार्टफोन से पर्दा उठेगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी के स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिससे पी20 सीरीज़ का काफी कुछ अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में हुआवे पी20 लाइट की तस्वीर भी लीक हुई है, जिससे फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला है। बता दें कि कंपनी ने टेक्नॉलजी के सबसे बड़े शो एमडब्ल्यूसी 2018 के प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल लॉन्च के लिए नहीं किया है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने हुआवे पी20 लाइट की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें आईफोन एक्स जैसा नॉच देखा गया है। ब्लास के मुताबिक, हैंडसेट में 5.6 इंच का (1080x2250 रिजॉल्यूशन वाला) डिस्प्ले होगा। इसके अतिरिक्त फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वेंचर बीट में छपे ब्लास के दावे में ज़िक्र है कि फोन में 8 कोर वाले किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जिसका साथ देता है क्वाड कोर प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.48 गीगाहर्ट्ज़ और 1.7 गीगाहर्ट्ज़ (क्रमश:) है।  

इसके अतिरिक्त हुआवे पी20 लाइट के लिए कहा गया है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसके टॉप पर ईएमयूआई 8.0 काम करेगा। इसमें 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी का होगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए 3520 एमएएच बैटरी है। पी20 लाइट में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें दो 16-16 मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं। इनमें हाइब्रिड ज़ूम भी होने की बात कही गई है। लॉन्च होने में 1 महीने से भी कम वक्त बचा है और हुआवे पी20 सीरीज़ के फोन कई बार लीक हो चुके हैं। तस्वीर के मुताबिक, एक स्मार्टफोन में 3 कैमरे का सेटअप भी देखा गया है। हालांकि, यह फीचर सीरीज़ के किसी प्रीमियम वैरिएंट में ही दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »