हुवावे नोवा स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम

हुवावे नोवा स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में 4 जीबी रैम है
  • हुवावे नोवा में 3 जीबी रैम है
  • अभी नए वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
हुवावे ने इस साल आईएफए कॉन्फ्रेंस बर्लिन में नोवा और नोवा प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब इस चीनी कंपनी ने हुवावे नोवा स्मार्टफोन का ज्यादा रैम वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। अभी इस नोवा स्मार्टफोन के इस नए वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन खबरें हैं कि कुछ एशियाई देशों में यह स्मार्टफोन पहले ही खरीदने के लिए उपलब्ध है।

हुवावे नोवा स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम दिया गया था जबकि हुवावे नोवा के नए वेरिएंट सीएज़ेड-एएल10 में 4 जीबी रैम है। इसके अलावा यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। जबकि स्टैंडर्ड 3 जीबी रैम वेरिएंट सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर में आता है।

याद दिला दें कि हाइब्रिड डुअल सिम वाला नोवा एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

हुवावे नोवा में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 4जी एलटीई (कैट. 6) कनेक्टिविटी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व 3020 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, huawei mobile, huawei smartphone, huawei nova, 4gb ram
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  2. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  3. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  4. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  5. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  6. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  8. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  9. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  10. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »