Huawei Nova 4e से 14 मार्च को उठेगा पर्दा, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

कुछ दिन पहले Huawei ने अपने Nova 4e स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया था जिसमें फोन के सेल्फी कैमरे का ब्योरा दिया गया था। अब चीनी कंपनी ने ऐलान किया है कि Huawei Nova 4e स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में 14 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Nova 4e से 14 मार्च को उठेगा पर्दा, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 4ई में वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है
  • Huawei Nova 4 का कमज़ोर वेरिएंट हो सकता है यह फोन
  • Huawei P30 Lite का चीनी अवतार होने का भी है एक दावा
विज्ञापन
कुछ दिन पहले Huawei ने अपने Nova 4e स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया था जिसमें फोन के सेल्फी कैमरे का ब्योरा दिया गया था। अब चीनी कंपनी ने ऐलान किया है कि Huawei Nova 4e स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में 14 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Huawei Nova 4 का ही एक वेरिएंट होगा। Huawei Nova 4 पंच होल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। हालांकि, टीज़र से साफ है कि हुवावे नोवा 4ई वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। संभव है कि Huawei Nova 4e हैंडसेट नोवा 4 का कमज़ोर वेरिएंट हो और कीमत भी कम होने की उम्मीद है।

Huawei ने Weibo पर ऐलान किया है कि Huawei Nova 4e को चीन में 14 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख के अलावा अभी इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुराने टीज़र के मुताबिक, हुवावे नोवा 4ई में वाटरड्रॉप नॉच और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि लॉन्च किए जाने से पहले फोन के बारे में और टीज़र ज़ारी किए जाएंगे।

दावा किया गया है कि Huawei Nova 4e ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले Huawei P30 Lite का चीनी अवतार हो सकता है। ग्लोबल वेरिएंट को हाल ही में TENAA पर लिस्ट किया गया था। इसमें 6.15 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (20 मेगापिक्सल+16 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल सेंसर्स), 3,240 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हुवावे नोवा 4ई कंपनी के ही हुवावे नोवा 4 का कमज़ोर वर्ज़न हो सकता है। यह सस्ते दाम में आएगा। वैसे, ये सारे दावे और कयास हैं। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

याद रहे कि Huawei Nova 4 को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। फोन में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले होल है। यह 25 मेगापिक्सल के फ्रंट सेंसर्स से लैस है। पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। फोन ग्रेडिएंट कलर डिज़ाइन के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »