Huawei Nova 3e स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

हुवावे नोवा 3ई स्मार्टफोन को चीन में ब्लैक, ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। देखा जाए तो नया स्मार्टफोन पॉलेंड और चेक गणराज्य में लॉन्च किए गए हुवावे पी20 लाइट का ही एक वेरिएंट है।

Huawei Nova 3e स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 3e में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • Huawei Nova 3e में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी
विज्ञापन
हुवावे नोवा 3ई स्मार्टफोन को चीन में ब्लैक, ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। देखा जाए तो नया स्मार्टफोन पॉलेंड और चेक गणराज्य में लॉन्च किए गए हुवावे पी20 लाइट का ही एक वेरिएंट है। हुवावे नोवा 3ई के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) है और 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,199 चीनी युआन (करीब 22,600 रुपये) है। दोनों ही वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीनी मार्केट में शुरू हो गई है और बिक्री 27 मार्च से होगी।

हुवावे ने चीन के अलावा नोवा 3ई को किसी और मार्केट में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताया है।
 

Huawei Nova 3e स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) Huawei Nova 3e एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इस पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, Huawei Nova 3e में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरकिरिन 659
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »