Huawei Nova 3 और Nova 3i भारत में लॉन्च, इनमें हैं चार-चार कैमरे

हुवावे नोवा 3 की कीमत 34,999 रुपये है। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। Huawei Nova 3i की कीमत 20,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2018 14:04 IST
ख़ास बातें
  • किरिन 970 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आता है Huawei Nova 3
  • Huawei Nova 3i में किरिन 710 प्रोसेसर के साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम
  • हुवावे के दोनों ही फोन 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आते हैं
Huawei ने भारत में अपनी नोवा सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए है। हम बात कर रहे हैं हुवावे नोवा 3 और हुवावे नोवा 3आई की। याद रहे कि ये दोनों स्मार्टफोन पहले ही अलग-अलग इवेंट में चीन में लॉन्च किए जा चुके हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i की कीमत व उपलब्धता का खुलासा किया गया। दोनों ही स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 6 जीबी तक रैम और फ्रंट व रियर हिस्से पर दो-दो कैमरे शामिल हैं। Huawei Nova 3i के अन्य फीचर में हाइसिलिकॉन 710 प्रोसेसर और 3340 एमएएच की बैटरी अहम हैं। वहीं, हुवावे नोवा 3 में हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर और 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही हैंडसेट 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि हुवावे की नोवा सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे।
 

Huawei Nova 3, Nova 3i की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

हुवावे नोवा 3 की कीमत 34,999 रुपये है। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। दूसरी तरफ, Huawei Nova 3i की कीमत 20,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिकेगा। Nova 3 और Nova 3i पर्पल व ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे।
 

Huawei Nova 3 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ है लॉन्च

Huawei Nova 3 और Nova 3i की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर 2 बजे शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो यूज़र को एक्सचेंज में 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प और जियो की ओर से 100 जीबी अतिरिक्त डेटा के अलावा 1,200 रुपये कैशबैक मिलेगा। Huawei Nova 3 की बिक्री पहली बार 23 अगस्त को होगी। वहीं, Huawei Nova 3i को पहली बार 7 अगस्त को बेचा जाएगा। प्री-ऑर्डर बुकिंग करने पर 1,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।
 

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।
 

भारत में Huawei Nova 3 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • Bad
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good performance
  • Bad
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.