Huawei Nova 3 और Nova 3i भारत में लॉन्च, इनमें हैं चार-चार कैमरे

हुवावे नोवा 3 की कीमत 34,999 रुपये है। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। Huawei Nova 3i की कीमत 20,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिकेगा।

Huawei Nova 3 और Nova 3i भारत में लॉन्च, इनमें हैं चार-चार कैमरे
ख़ास बातें
  • किरिन 970 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आता है Huawei Nova 3
  • Huawei Nova 3i में किरिन 710 प्रोसेसर के साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम
  • हुवावे के दोनों ही फोन 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आते हैं
विज्ञापन
Huawei ने भारत में अपनी नोवा सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए है। हम बात कर रहे हैं हुवावे नोवा 3 और हुवावे नोवा 3आई की। याद रहे कि ये दोनों स्मार्टफोन पहले ही अलग-अलग इवेंट में चीन में लॉन्च किए जा चुके हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i की कीमत व उपलब्धता का खुलासा किया गया। दोनों ही स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 6 जीबी तक रैम और फ्रंट व रियर हिस्से पर दो-दो कैमरे शामिल हैं। Huawei Nova 3i के अन्य फीचर में हाइसिलिकॉन 710 प्रोसेसर और 3340 एमएएच की बैटरी अहम हैं। वहीं, हुवावे नोवा 3 में हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर और 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही हैंडसेट 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि हुवावे की नोवा सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे।
 

Huawei Nova 3, Nova 3i की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

हुवावे नोवा 3 की कीमत 34,999 रुपये है। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। दूसरी तरफ, Huawei Nova 3i की कीमत 20,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिकेगा। Nova 3 और Nova 3i पर्पल व ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे।
 
1jedbv0s

Huawei Nova 3 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ है लॉन्च

Huawei Nova 3 और Nova 3i की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर 2 बजे शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो यूज़र को एक्सचेंज में 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प और जियो की ओर से 100 जीबी अतिरिक्त डेटा के अलावा 1,200 रुपये कैशबैक मिलेगा। Huawei Nova 3 की बिक्री पहली बार 23 अगस्त को होगी। वहीं, Huawei Nova 3i को पहली बार 7 अगस्त को बेचा जाएगा। प्री-ऑर्डर बुकिंग करने पर 1,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।
 

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।
 
q2kis52

भारत में Huawei Nova 3 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।
 

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • कमियां
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good performance
  • कमियां
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
  2. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  3. OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
  4. AI का कमाल! दुबई में दौड़ी बिना ड्राइवर की टैक्सी, 1 हजार से ज्यादा AI टैक्सी उतारने की तैयारी
  5. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  6. NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
  7. 10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!
  8. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा 
  9. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  10. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  11. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  12. खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
  13. iPhone 16 खरीदें Rs 8000 सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर
  14. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन
  16. Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, भारत में शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन
  17. AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
  18. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
  2. बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन
  4. NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, भारत में शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन
  6. 10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!
  7. AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
  8. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा 
  9. AI का कमाल! दुबई में दौड़ी बिना ड्राइवर की टैक्सी, 1 हजार से ज्यादा AI टैक्सी उतारने की तैयारी
  10. OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »