64MP कैमरा, 40W फास्ट चार्जिंग से लैस Huawei Nova 10z लॉन्च, जानें क्या है खास

कीमत की बात की जाए तो Huawei Nova 10z के 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 19,500 रुपये है।

64MP कैमरा, 40W फास्ट चार्जिंग से लैस Huawei Nova 10z लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: VMall

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 10z के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 19,500 रुपये है।
  • Huawei Nova 10z में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Nova 10z में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Huawei ने Huawei Nova 10z को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच डिस्प्ले, 256GB इंटरनल स्टोरेज और ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। अभी तक कंपनी ने RAM का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन चीन में रिटेलर्स की वेबसाइट पर तीन कलर्स ऑप्शन में लिस्टेड हो गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 1.11 में चार्ज हो सकती है। Nova 10z में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का पहला सेंसर, 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Huawei Nova 10z की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Huawei Nova 10z के 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 19,500 रुपये है। वहीं हाई एंड वेरिएंट 256GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत CNY 1,899 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 21,800 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन फिलहाल VMall के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में CNY 100 यानी कि 1,100 रुपये डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए Nova 10z को Emerald, Frost Silver और Magic Night Black कलर में खरीदा जा सकता है।
 

Huawei Nova 10z के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Nova 10z में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ 1080x2400 पिक्सल, 399 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.7 मिलियन कलर्स हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जिसका खुलासा होना बाकी है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.9 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्ल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्ल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिया गया है।बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के मुताबिक सिर्फ 1.11 में फुल चार्ज हो सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन HarmonyOS 2.0 पर काम करता है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »