• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन में है 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज, जानें सारी खूबियां

हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन में है 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज, जानें सारी खूबियां

हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन में है 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन एडिशन में 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.0 पर चलता है
विज्ञापन
गुरुवार को हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मेट 9 लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने पोर्शा डिज़ाइन हुवावे मेट 9 भी 1,395 यूरो (करीब 1,03,000 रुपये) में पेश किया। लिमिटेड एडिशन वाला यह डिज़ाइनर स्मार्टफोन ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में ही लॉन्च किया जाएगा। और इसकी बिक्री यूरोपियन पोर्शा डिज़ाइन स्टोर के जरिए दिसंबर के आखिर तक शुरू होगी। यह फोन जनवरी से अमेरिका के अलावा दुनियाभर के पोर्शा डिज़ाइन स्टोर के साथ एशिया, मध्य एशिया और यूरोप में हुवावे के रिटेल स्टोर पर भी मिलने लगेगा।

दोनो हुवावे मेट 9 स्मार्टफोन में काफी हद तक सारे स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। हालांकि, इनमें कुछ बड़े फर्क भी हैं। हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन एडिशन ज्यादा हाई रिज़ॉल्यूशन, 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। जबकि मेट 9 में 5.9 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। पोर्शा डिज़ाइऩ हुवावे मेट 9 में 6 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (कार्ड स्लॉट नहीं) है जबकि ओरिजिनल मेट 9 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है। यह एक सिंगल सिम स्मार्टफोन है जिसका वज़न 169 ग्राम और डाइमेंशन 152x75x7.5 मिलीमीटर है।

बाकी स्पेसिफिकेशन मेट 9 जैसे ही हैं। हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन एडिशन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.0 पर चलता है। इसमें हाईसिलिकॉन किरीन 960 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमेंरियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जो जेस्चर सपोर्ट के साथ आता है।
 

हुवावे मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन एडिशन एक 'सेकेंड जेनरेशन लाइका डुअल-लेंस कैमरा' से लैस है। इसमें 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेसर और एक 12 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर दिया गया है जो अपर्चर एफ/2.2 के साथ आता है। यह सेटअप सटीक कलर और डेप्थ परसेप्शन के लिए दिया गया है। रियर कैमरा ओआईएस, एक हाइब्रिड ज़ूम फ़ीचर, डुअल-टोन डुअल-एलईडी फ्लैश और 4-इन-वन हाइब्रिड ऑटोफोकस सिस्टम के साथ आता है। इस स्मार्टपोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.9 से लैस है।

मेट 9 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 400 एमएएच की बैटरी है जो सुपरचार्ज टेक्नोलोजी से लैस है और इसके 20 मिनट में एक दिन के इस्तेमाल जितना चार्ज करने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का वज़न 190 ग्राम व डाइमेंशन 56.9x78.9x7.9 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »