Huawei Mate 70 स्मार्टफोन सीरीज 6000mAh बैटरी, HarmonyOS Next के साथ 26 नवंबर को होगी लॉन्च!

इस सीरीज में 6,000mAh की क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती हैं।

Huawei Mate 70 स्मार्टफोन सीरीज 6000mAh बैटरी, HarmonyOS Next के साथ 26 नवंबर को होगी लॉन्च!

Huawei Mate 60 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • सीरीज में कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर ही मिलने वाला है।
  • सीरीज में 6,000mAh की क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती हैं।
  • फोन में कंपनी 80W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।
विज्ञापन
Huawei ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Huawei Mate 70 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। दरअसल कंपनी ने किसी टीजर या पोस्टर के जरिए इसकी घोषणा नहीं की है। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के CEO रिचर्ड यू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। रिचर्ड ने 2024 Guangzhou Auto Show के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन्स को नवंबर में आखिरी हफ्ते में लॉन्च करेगी। सीईओ ने इसके लिए डेट भी कंफर्म की। 

Huawei Mate 70 स्मार्टफोन सीरीज का लॉन्च 26 नवंबर को देखने को मिल सकता है। कंपनी की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज होगी। रोचक तौर पर हुवावे मोबाइल के सोशल मीडिया चैनल्स ने अभी तक इस लॉन्च डेट को शेयर नहीं किया है। लेकिन चूंकि कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के CEO ने इस लॉन्च डेट (via) का जिक्र किया है तो इसमें अब बहुत अधिक संदेह की गुंजाईश नहीं रह जाती है। अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro+, और Mate 70 RS Ultimate जैसे मॉडल्स को पेश कर सकती है। 

अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल पहले ऐसे होंगे जो कंपनी के HarmonyOS Next पर रन करेंगे। यह हुवावे का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है जो कि Android Open Source Project से बिल्कुल अलग होगा। 

Huawei Mate 70 series specifications
Huawei Mate 70 सीरीज के बारे में स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि अभी तक स्मार्टफोन मेकर की ओर से नहीं की गई है। लीक्स की मानें तो इस सीरीज में Kirin 9100 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस नोड पर बना होगा। इसकी परफॉर्मेंस Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 के बराबर कही जा रही है। 

स्मार्टफोन सीरीज Mate 70 में कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर ही मिलने वाला है। इसमें चार कैमरा सेंसर होंगे। बैटरी की बात करें तो इस सीरीज में 6,000mAh की क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती हैं। फोन में कंपनी 80W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में सीरीज 88W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। जबकि इनमें 50W वायरलेस चार्जिंग होगी और 20W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »