Huawei Mate 10 समार्टफोन 16 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

ख़बर है कि हुवावे ने 16 अक्टूबर को म्यूनिख़ में होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। और उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में मेट 10 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Huawei Mate 10 समार्टफोन 16 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में बेज़ल लेस डिस्प्ले होगा
  • लीक तस्वीरों से फोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा भी हुआ है
  • हैंडसेट में किरिन 970 प्रोसेसर दिया जा सकता है
विज्ञापन
ख़बर है कि हुवावे ने 16 अक्टूबर को म्यूनिख़ में होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। और उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में मेट 10 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जहां टीज़र में इस स्मार्टफोन का ज़िक्र नहीं किया गया है, लेकिन हमें हुवावे मेट 10 स्मार्टफोन के बारे में पहले ही लीक में कई जानकारी मिल चुकी है और कंपनी ने भी पहले इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा, इंटरनेट पर स्मार्टफोन की एक नई तस्वीर भी लीक हुई है।

9To5Google द्वारा साझा किए गए लॉन्च टीज़र के मुताबिक, कंपनी ने टैगलाइन “Meet the device worth waiting for” का इस्तेमाल किया है और इस तस्वीर के बैकग्राउंड में 10 नंबर की परछांई देखी जा सकती है। इसके साथ ही, चीनी वेबसाइट वीबो पर हुवावे मेट 10 की कथित तस्वीरें साझा की गईं हैं। इन तस्वीरों में स्मार्टफोन के बेज़ल-लेस डिस्प्ले को देखा जा सकता है।

हुवावे मेट 10 की नई तस्वीरों से पता चलता है कि स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस8 की तरह, डिस्प्ले के ऊपर व नीचे की तरफ़ बेहद पतले बेज़ल होंगे। और फोन में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिस यूज़र ने ये तस्वीरें साझा की, उसने यह खुलासा भी किया है कि स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की क्षमता से ज़्यादा की बैटरी होगी। फोन में 6 जीबी रैम होगा। फोन की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीब 38,500 रुपये) से कम रह सकती है।

याद दिला दें कि, हुवावे सीईओ ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि कंपनी के आने वाले मेट 10 स्मार्टफोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा और यह आईफोन 8 को टक्कर देगा। आईफोन 8 में भा एक बेज़ल-ले डिस्प्ले होने की ख़बरें हैं। इसी महीने ख़बर आई थी कि मेट 10 स्मार्टफोन फेशियल रिकग्निशन, एआर सपोर्ट और 3डी सेंसिंग के साथ आएगा।

गौर करने वाली बात है कि, स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनिंग फ़ीचर होने का भी खुलासा हुआ है। और इस फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो 10 एनएम प्रोसेस पर आधारित होगा।

हुवावे मेट 10 में एक 6 इंच (1080x2160 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो एलजी जी6 की तरह 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी एस8 में भी कुछ इसी तरह का डिस्प्ले दिया गया है। कैमरे की बात करें तो, हुवावे मेट 10 में मेट 9 की तरह ही लाइका ब्रांड के लेंस दिए जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Mate 10, Huawei Mate 10 launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »