Huawei ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन , जानें स्पेसिफिकेशन

Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Maimang 7 को लॉन्च कर दिया है। Huawei Maimang 7 में फोटोग्राफी के लिए डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

Huawei ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन , जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए Huawei Maimang 7 में डुअल फ्रंट कैमरा
  • 6 जीबी रैम और किरिन 710 चिपसेट से लैस है हुवावे मायमैंग 7
  • Huawei Maimang 7 की सेल 15 सितंबर से
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Maimang 7 को लॉन्च कर दिया है। मिड-रेंज वाले हुवावे मायमैंग 7 स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन मिलेगा। Huawei Maimang 7 में फोटोग्राफी के लिए डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हुवावे मायमैंग 7 में गूगल एआर कोर सपोर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीन रिकग्निशन, 6 जीबी रैम मिलेगी। Huawei अगले महीने 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट में Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro से पर्दा उठाएगी। आइए अब बात करते हैं Huawei Maimang 7 के कीमत की। हुवावे मायमैंग 7 की कीमत 2,399 चीनी युआन (लगभग 25,300 रुपये) है। Huawei Maimang 7 ब्राइट ब्लैक, चार्म ब्लू और प्लेटिनम गोल्ड कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की वेबसाइट पर हैंडसेट की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 15 सितंबर से बिक्री शुरू हो जाएगी। बता दें कि हुवावे मायमैंग 7 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।
 

Huawei Maimang 7 के स्पेसिफिकेशन

हुवावे मायमैंग 7  Android 8.1 Oreo आधारित ईएमयूआई 8.2 ओएस पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वाले Huawei Maimang 7 में 6.3 इंच (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह हैंडसेट 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन और 19:5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 12nm किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ माली-जी51 एमपी4 जीपीयू और 6 जीब रैम मौजूद है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरी की। Huawei Maimang 7 में दो रियर और फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसका अर्पचर एफ/1.8 है। बैक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगी। हुवावे मायमैंग 7 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसका अर्पचर एफ/2.0 है। पावर बैकअप के लिए 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है, यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 158.3x75.3x7.6 मिलीमीटर। इसका वजन 172 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़ / 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.2 एलई, जीपीएस + ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरकिरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »