हुवावे हॉनर प्ले 5एक्स स्मार्टफोन 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2015 14:14 IST
नेक्सस 6पी हैंडसेट लॉन्च करने के बाद चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे 10 अक्टूबर को हॉनर प्ले 5एक्स स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर लॉन्च टीज़र जारी किया है जिसमें इस तारीख का ज़िक्र है।

इनविटेशन में प्रोडक्ट के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, पुरानी रिपोर्टों के आधार पर कहा जा सकता है कि हॉनर प्ले 5एक्स में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक), 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के अपने इमोशन यूज़र इंटरफेस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर बेस्ड है।

पिछले महीने हुवावे हॉनर 5एक्स को चीन की सर्टफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंड्रॉयड 5.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस हैंडसेट में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 615 क्वाड-कोर चिपसेट, एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। लिस्टिंग को सही मानें तो स्मार्टफोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा और यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा।

अन्य फीचर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद होंगे। हैंडसेट के एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने की संभावना है जिसके ऊपर इमोशन यूआई होगा।
Advertisement

जल्द ही लॉन्च किए जाने वाले हॉनर प्ले 5एक्स की तुलना में हॉनर 5एक्स में ज्यादा बड़ा और बेहतर रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले, ज्यादा रैम और इनबिल्ट स्टोरेज है। रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों ही डिवाइस 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.