Huawei Honor 7i स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के फ्लिप कैमरे से है लैस

Huawei Honor 7i स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के फ्लिप कैमरे से है लैस
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपना नया हॉनर 7आई (Honor 7i) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हॉनर (Honor) सीरीज नए स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। हुवावे हॉनर 7आई (Huawei Honor 7i) के 2GB RAM और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1599 (करीब 16,500 रुपये) होगी। इस कीमत में यह हैंडसेट सिर्फ टेलीकॉम ऑपरेटर चीन मोबाइल पर उपलब्ध होगा। यही वेरिएंट China Telecom और China Unicom के जरिए CNY 1699 (करीब 17,500 रुपये) में मिलेगा।

3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1899 (करीब 19,500 रुपये) होगी। तीनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर इस वेरिएंट को इसी कीमत में बेचेंगे। फिलहाल Huawei ने Honor 7i को चीन के बाहर लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Honor 7i की सबसे बड़ी खासियत इसका रोटेटिंग कैमरा है। 13 मेगापिक्सल के इस कैमरे को 180 डिग्री घुमाकर फ्रंट कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कैमरे में Sony के सेंसर मौजूद हैं और यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। एक और गौर करने वाला फीचर है फिंगरप्रिंट स्कैनर, जो डिवाइस के साइड पैनल पर मौजूद है। कंपनी का कहना है कि Honor 7i में मौजूद फिंगरप्रिंट स्कैनर में सेकेंड जेनरेशन फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन चिप सॉल्यूशन मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 7i में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 423ppi। हैंडसेट 64-bit octa-core Snapdragon 616 प्रोसेसर (1.5GHz quad-core + 1.2GHz quad-core की स्पीड) के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा Adreno 405 GPU। स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) को सपोर्ट करता है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस हैंडसेट में Emotion UI 3.1 स्किन भी मौजूद है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। कनेक्टिविटी की बात करें तो तो इसमें ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, 3G, 4G LTE, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। फोन का डाइमेंशन 141.6x71.2x7.8mm है और वज़न 160 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  2. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  3. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  4. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  5. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  6. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  7. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  9. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  10. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »