• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे एन्जॉय 7 प्लस के लॉन्च होने की ख़बर, फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड नूगा से है लैस

हुवावे एन्जॉय 7 प्लस के लॉन्च होने की ख़बर, फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड नूगा से है लैस

हुवावे एन्जॉय 7 प्लस के लॉन्च होने की ख़बर, फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड नूगा से है लैस
विज्ञापन
ख़बर है कि हुवावे ने चीन में एक नया स्मार्टफोन हुवावे एन्जॉय 7 प्लस लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 14,990 रुपये) है। और टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है।

टिप्सटर का दावा है कि हुवावे एन्जॉय 7 प्लस स्मार्टफोन को चीनी टेलीकॉम ई-सर्फिंग साइट पर देखा गया है। दावे के मुताबिक, यह डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें एक मेटल रियर दिया गया है। लीक तस्वीर से पता चलता है कि पावर और वॉल्यूम बटन फोन में दांयीं तरफ है जबकि डिवाइस में नीचे की तरफ़ दो स्पीकर ग्रिल और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक डिवाइस में ऊपर की तरफ है। जबकि अगले हिस्से में कोई कैपेसिटिव बटन या फिज़िकल बटन नहीं है।

टिप्सटर के मुताबिक,  हुवावे एन्जॉय 7  प्लस में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया गया है। हुवावे एन्जॉय 7  प्लस में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प नहीं मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो, हुवावे एन्जॉय 7  प्लस में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और बैटरी 4000 एमएएच की है।

हुवावे एन्जॉय 7  प्लस को लॉन्च करने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जल्द ही कंपनी इस बारे में ऐलान कर सकती है। हुवावे टर्मिनल के ब्रांड हॉनर ने हाल ही में यूरोप में हॉनर 6सी और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »