Huawei Enjoy 60X हुआ 50MP कैमरा,7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Huawei Enjoy 60X के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1799 (लगभग 21,483 रुपये) है।

Huawei Enjoy 60X हुआ 50MP कैमरा,7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Huawei

Huawei Enjoy 60X में 6.95 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei ने आज चीनी बाजार में Huawei Enjoy 60X को पेश कर दिया है।
  • Huawei Enjoy 60X के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ¥1799 है।
  • Huawei Enjoy 60X में 6.95 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने आज चीनी बाजार में Huawei Nova 11 सीरीज के लॉन्च इवेंट में Huawei Enjoy 60X को पेश कर दिया है। Huawei के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.95 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। यह एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। यहां हम आपको Huawei के नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Huawei Enjoy 60X की कीमत और उपलब्धता


कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो Huawei Enjoy 60X के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1799 (लगभग 21,483 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1999 (लगभग 23,871 रुपये) और 8GB + 512GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥2299 (लगभग 27,453 रुपये) है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 26 अप्रैल से चीनी बाजार में उपलब्ध होगा।
 

Huawei Enjoy 60X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei Enjoy 60X में 6.95 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2376 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 7,000mAh  की बैटरी दी गई है जो कि 22W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन HarmonyOS 3 पर काम करता है। स्टोरेज के मामले में यह स्मार्टफोन 8GB तक RAM और 512 तक GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। यह सर्कुलर कैमरा रिंग और लैदर फिनिश के साथ एक प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा दिखता है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ऑरेंज, ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.95 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसHarmonyOS 3
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »