हुवावे एन्जॉय 5 स्मार्टफोन लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

हुवावे एन्जॉय 5 स्मार्टफोन लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया हैंडसेट एन्जॉय 5 स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया है। हुवावे एन्जॉय 5 स्मार्टफोन की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,250 रुपये) है। चीन में इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।

हुवावे एन्जॉय 5 को अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है, संभवतः हॉनर प्ले 5एक्स के नाम से। हालांकि, कंपनी की ओर इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

एन्जॉय 5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 20 घंटे का टॉक टाइम और 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इस बजट स्मार्टफोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि Vmall की लिस्टिंग के मुताबिक एन्जॉय 5 में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

हुवावे एन्जॉय 5 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसके ऊपर कंपनी का इमोशन यूआई 3.1 मौजूद होगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू और मल्टीटास्किंग के लिए 2 जीबी का रैम मौजूद होगा। हुवावे एन्जॉय 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

डुअल-सिम हैंडसेट एन्जॉय 5 में सीएमओएस सेंसर और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका डाइमेंशन 143.1x71.8x9.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

गौरतलब है कि हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते अपने हॉनर 7 स्मार्टफोन के 16 जीबी वेरिएंट को भारत में 22,999 रुपये में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »