एचटीसी यू 11 की तस्वीर लीक, ग्लॉसी रेड कलर वेरिएंट आया सामने

एचटीसी यू 11 के बारे में लीक में ख़बरें सामने आती रही हैं, और हमें पहले ही इस फोन की सबसे अहम ख़ास एज सेंस फ़ीचर के बारे में पता है। जिससे डिवाइस के मेटल किनारों को 'स्क्वीज़' कर कई फंक्शन को परफॉर्म किया जा सकेगा। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं है, इससे पहले भी लीक में इस तरह की ख़बर आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2017 16:28 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू 11 में हेडफोन जैक नहीं होगा
  • फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया जा सकता है
  • फोन 16 मई को लॉन्च होगा
एचटीसी यू 11 के बारे में लीक में ख़बरें सामने आती रही हैं, और हमें पहले ही इस फोन की सबसे अहम ख़ास एज सेंस फ़ीचर के बारे में पता है। जिससे डिवाइस के मेटल किनारों को 'स्क्वीज़' कर कई फंक्शन को परफॉर्म किया जा सकेगा। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं है, इससे पहले भी लीक में इस तरह की ख़बर आई है। एचटीसी यू 11 की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है और इसमें फोन को पहली बार हर तरफ़ से देखा जा सकता है।

इस तस्वीर को जाने-माने टिप्सटर OnLeaks ने लीक किया है, और वीडियो में ग्लॉसी रेड कलर के एचटीसी यू 11 को देखा जा सकता है। तस्वीर से पता चलता है कि डिवाइस के बांये किनारे को खाली रखा गया है जबकि दायें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। एचटीसी यू 11 में भी इस साल लॉन्च हो चुके दूसरे 'यू' डिवाइस की तरह ग्लॉसी फिनिश दिया गया है और इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी नहीं है। डिवाइस के निचले हिस्से पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक स्पीकर ग्रिल और दो छेद हैं। ये छेद शायद इन-कॉल माइट और नॉयज़ कैंसिलेशन के लिए है। वहीं ऊपरी किनारे पर एक छेद माइक के लिए है और एक सिम/माइक्रोएसडी स्लॉट ट्रे है। डिवाइस के फ्रंट में कैपसूल के आकार का होम बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है।
Advertisement


एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन 16 मई को ताइवान में लॉन्च किया जाएगा। और इस फोन के यूएसबी टाइप-सी आधारित हेडफोन और यूएसबी टाइप-सी से कनेक्ट करने के लिए 3.5 एमएम अडेप्टर के साथ आने का खुलासा हुआ है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, पिछले लीक में पता चला था कि इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी  (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला 5 प्रोटेक्शन होगा इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन को 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए दो टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, एचटीसी यू 11 में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल (सोनी आईएमएक्स362) रियर कैमरा होगा, जो अपर्चर एफ/1.7, ओआईएस, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा। फ्रंट की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल (सोनी आईएमएक्स351 सेंसर) का कैमरा अपर्चर एफ/2.0 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा।

एचटीसी यू 11 में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और एक यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट होगा। गौर करने वाली बात है कि, फोन में 3.5 एमएम हेडफो जैक होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Advertisement

फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए यह आईपी57 रेटिंग के साथ आएगा। बात करें ऑडियो फ़ीचर की तो, एचटीसी 11 में एचटीसी बूम साउंड, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, एचटीसी यूसोनिक और 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की उम्मीद है। पिछली लीक के मुताबिक, एज सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से में दिया जाएगा, जहां से स्मार्टफोन को आमतौर पर पकड़ा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.