एचटीसी यू 11 में होगी '360 रियल-लाइफ रिकॉर्डिंग', टीज़र से हुआ खुलासा

एचटीसी मंगलवार को आयोजित होने वाले एक इवेंट में एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन लगता है कि कंपनी इस फोन के ख़ास फ़ीचर को लेकर बेहद उत्साहित है और गुरुवार को एचटीसी ने आने वाले फोन का आधिकारिक टीज़र जारी किया। अपने टीज़र में, कंपनी का कहना है कि एचटीसी यू 11 में '360 रियल-लाइफ रिकॉर्डिंग' क्षमता के साथ आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2017 15:49 IST
एचटीसी मंगलवार को आयोजित होने वाले एक इवेंट में एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन लगता है कि कंपनी इस फोन के ख़ास फ़ीचर को लेकर बेहद उत्साहित है और गुरुवार को एचटीसी ने आने वाले फोन का आधिकारिक टीज़र जारी किया। अपने टीज़र में, कंपनी का कहना है कि एचटीसी यू 11 में '360 रियल-लाइफ रिकॉर्डिंग' क्षमता के साथ आएगा। यह फ़ीचर थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि एचटीसी का कहना है कि फोन से 360 डिग्री वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। जबकि पिछली लीक से संकेत मिले हैं कि एचटीसी यू 11 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

एचटीसी यूएसए द्वारा एक ट्वीट में जिस तरह के शब्दों क इस्तेमाल किया गया है, उससे स्पष्ट नहीं है कि फोन में वाकई 360-डिग्री वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता होगी या फिर इसे किसी और संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि एचटीसी यू 11 में वाइड-एंगल लेंस के साथ फ्रंट और रियर कैमरा दिया जाए, जिससे फोन 360-डिग्री वीडियो रिकॉर्ड कर सके। लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। सटीक जानकारी के लिए कंपनी द्वारा मंगलवार को किए जाने वाले लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।
Advertisement

ताजा लीक से पता चलता है कि एचटीसी यू 11 'स्क्वीज़ेबल स्मार्टफोन' एक नए 'एज सेंस' जेस्चर-रिकग्ननाइज़िंग फ़ीचर के साथ आएगा। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र डिवाइस को किनारों से स्क्वीज़ करके ही कई फंक्शन परफॉर्म कर पाएंगे। कंपनी ने पहले जारी किए गए टीज़र में इस बात की पुष्टि की है।

एचटीसी यू11 के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। इसमें 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम होगा। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें, एचटीसी यू 11 में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर होगा।
Advertisement

लीक हुए सभी नए स्पेसिफिकेशन भी पिछली लीक से मिलते हैं। फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाला एक और वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एचटीसी यू 11 में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी हो सकती है जो क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो, फोन में 4जी एलटीई (कुछ बाज़ारों में डुअल सिम), डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी 3.1 टाइप-सी जैसे फ़ीचर हो सकते हैं।
Advertisement

फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने और आईपी57 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है। बात करें फ़ीचर की तो, एचटीसी यू 11 में एचटीसी बूमसाउंड, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, एचटीसी यूसोनिक (एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन) और 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.