2016 में एचटीसी बनाएगी दो गूगल नेक्सस स्मार्टफोनः रिपोर्ट

2016 में एचटीसी बनाएगी दो गूगल नेक्सस स्मार्टफोनः रिपोर्ट
विज्ञापन
गूगल इस साल के नेक्सस स्मार्टफोन के लिए एचटीसी से साथ हाथ मिला सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की इस कंपनी ने ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी के साथ इस साल दो नेक्सस स्मार्टफोन बनाने के लिए समझौता किया है।

चीन से आई इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल की इस साल भी दो नेक्सस स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। और दोनों ही हैंडसेट को एचटीसी द्वारा डेवलप किया जाएगा। गौरतलब है कि गूगल ने 2015 में भी दो हैंडसेट- नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी लॉन्च किए थे। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि एचटीसी द्वारा बनाए जाने वाले नेक्सस फोन 5 और 5.5 इंच डिस्प्ले वाले होंगे।

गौर करने वाली बात है कि एचटीसी ने इससे पहले भी नेक्सस डिवाइस बनाए हैं। कंपनी ने गूगल के साथ पार्टनरशिप में 2014 में 9 इंच डिस्प्ले वाला नेक्सस 9 टैबलेट पेश किया था। याद दिला दें कि दोनों कंपनियों ने जनवरी 2010 में साथ मिलकर पहला नेक्सस डिवाइस नेक्सस वन पेश किया था। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 2.2 फ्रॉयो पर चलता है।  

गूगल ने अब तक अपने नए नेक्सस स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ समझौता किया है। कंपनी ने सैमसंग के साथ मिलकर नेक्सस एस और नेक्सस 10 लॉन्च किया था। एलजी ने गूगल के लिए नेक्सस 5 और नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन बनाया है। पिछले साल हुवावे ने अमेरिका की इस कंपनी के लिए नेक्सस 6पी पेश किया। वहीं, 2014 में मोटोरोला के साथ पार्टनरशिप में नेक्सस 6 हैंडसेट को पेश किया गया।

अगर यह दावे सही साबित होते हैं तो एचटीसी का एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनना तय है। हाल के दिनों में ताइवान की इस कंपनी के लिए स्मार्टफोन बेचना घाटे का व्यवसाय रहा है। कंपनी के आर्थिक आंकड़ें बेहद ही निराश करने वाले रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »